उत्तराखंड में वन्य जीव के हमले ग्रामीण इलाकों में अभिशाप सा बनते जा रहे हैं आए दिन वन्यजीवों के आतंक का शिकार हो रहे लोगों की बढ़ती संख्या धीरे-धीरे वन महकमे की व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही हैं। ताजा मामला सीमांत जिले पिथौरागढ़ का है जहां आदमखोर गुलदार ने एक और घर में मातम पसरा दिया। जिला मुख्यालय से 22 किलोमीटर दूर देवल थल तहसील क्षेत्र में आगर गांव की महिला घास काटने गई थी जहां आदमखोर गुलदार ने घात लगाकर उस पर हमला कर दिया और महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
यह भी पढ़े 👉 देहरादून- (बड़ी खबर) 7 PCS अधिकारियों के तबादले, देखे लिस्ट कहां मिली तैनाती

जानकारी के मुताबिक आगर गांव की 40 वर्षीय सीमा देवी पत्नी शंकर राम सोमवार को दोपहर अपनी दो अन्य साथी महिलाओं के साथ जंगल में घास काटने गई थी इसी बीच घात लगाकर बैठे गुलदार ने महिला पर हमला बोल दिया मौके पर महिला की चीख पुकार सुन साथ ही महिलाओं ने शोर मचाया यही नहीं वहां मौजूद महिलाओं ने पत्थर मार कर गुलदार को भगाने का प्रयास किया जब गुलदार सीमा देवी को छोड़कर भागा तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
यह भी पढ़े 👉 देहरादून- (बड़ी खबर) पुलिस महकमे में बड़े पैमाने पर अधिकारियों के तबादले, देखें पूरी लिस्ट
घटना की जानकारी ग्रामीणों को मिलते ही पुलिस को और वन विभाग को सूचना दी गई इस घटना से जहां मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है तो वहीं गुलदार की धमक से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है इसके अलावा वन विभाग के खिलाफ ग्रामीणों में भारी आक्रोश बना हुआ है मौके पर पहुंची पुलिस व वन विभाग की टीम ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक घटना आज दोपहर 12:30 बजे की है ग्रामीणों के आक्रोश के बाद वन विभाग ने शिकारी को बुलाने के साथ ही गुलदार के मूवमेंट को ट्रेस करने के लिए कैमरा और पिंजरे लगाए हैं।
यह भी पढ़े 👉 उत्तराखंड- देवभूमि के इस लाल को मिला प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार, आप भी दे बधाई


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: एलटी शिक्षकों को TET से राहत देने की मांग, सुमित हृदयेश बोले- नहीं होने देंगे अन्याय
उत्तराखंड:(बड़ी खबर) कल इस जिले में छुट्टी घोषित
देहरादून :(बड़ी खबर) इस भर्ती परीक्षा की आई Update
देहरादून :(बड़ी खबर ) BJP नें घोषित किए जिलों के प्रभारी और सह प्रभारी
वन अधिकारी प्रकृति के प्रहरी, विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण जरूरी: सीएम धामी
उत्तराखंड: नौकरी किसे मिलेगी? सरकारी कर्मचारी की मौत के बाद दो पत्नियों के दावे से फंसा मामला
अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों आरोपियों को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने जमानत याचिका की खारिज
उत्तराखंड: पहाड़ से गिरे बोल्डर ने मचाई तबाही, कैलाश यात्रा के अहम रास्ते पर टूटा पुल
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मांग तेज, धूप में भी जारी रही जनजागरण पदयात्रा
‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान में 80 हजार से ज्यादा छात्रों ने भेजे निबंध 
