रामनगर- अनलॉक -5 में कई धार्मिक कार्यक्रमों को करने की अनुमति सरकार द्वारा दे दी गई। जिसके बाद शादी विवाह से लेकर धार्मिक कार्यक्रम जोरों-शोरों से चल रहे है। लेकिन इस बीच कोरोना पॉजिटिव की संख्या भी बढ़ी है। अनलॉक-5 में खुला गर्जिया देवी मंदिर में हर दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे है। विगत दिवस गर्जिया मन्दिर के प्रधान पुजारी पूर्ण चंद्र पांडे के मौत व रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव आने के बाद मंदिर को अग्रिम आदेश तक बन्द कर दिया गया है।
रूद्रपुर- यहां खुली कोरोना की RT-PCR जांच लैब, DM और विधयाक ने किया शुभारंभ, ऐसे मिलेगा लाभ
पुजारी के कोरोना पॉजिटिव आने से मंदिर परिसर के पदाधिकारी व दुकानदारों की कोविड जांच की जाएगी। मन्दिर के सचिव देवी दत्त दानी ने बताया कि अब तक मन्दिर आए श्रद्धालुओं की जांच होगी या नहीं इस पर प्रशासन को फैसला फिलहाल नहीं लिया है। कल स्वास्थ्य विभाग की टीम गिरिजा मन्दिर जाकर लोगों की जांच करेगी।
नैनीताल- नैनीताल वासियों को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दी यह सौगात
गौरतलब है कि रामनगर मोहल्ला लखनपुर निवासी पूर्ण चन्द्र पिछले 50 साल से प्रसिद्ध गिरिजा देवी मंदिर में पुजारी थे। वह मंदिर में प्रधान पुजारी थे। उनके साथ उनके बेटे मनोज पांडे भी पुजारी का काम करते हैं। दो तीन दिन से उनका स्वास्थ्य खराब चल रहा था। अचानक रविवार शाम को उन्हें हार्ट अटैक पड़ा। परिजन उन्हें उपचार के लिए दिल्ली मैक्स शालीमार में उपचार के लिए ले गए। आज सुबह उनका निधन हो गया। मैक्स हॉस्पिटल में जाते ही उनका कोविड रेपिड टेस्ट किया गया। जिसमें वह पॉजिटिव भी पाए गए। उन्हें कोविड में भर्ती कर लिया। आज सुबह 5 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके कोरोना पॉजिटिव निकलने के बाद फिलहाल गर्जिया देवी मंदिर बंद कर दिया गया है।
हल्द्वानी- राजकीय मेडिकल कॉलेज के पीजी डॉक्टर गए हड़ताल पर, जानिए कारण

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : यहां एसएसपी ने कर डाले पुलिस कर्मियों के बम्पर तबादले
उत्तराखंड: यहाँ हुआ गैस सिलिंडर से धमाका, चार लोग झुलसे, मची अफरा-तफरी
उत्तराखंड: महिला तस्कर के पास से 60 लाख की स्मैक, हल्द्वानी का बड़ा खुलासा
हल्द्वानी: यहां महिला ने की आत्महत्या, लिखा सुसाइड नोट, इलाके में सनसनी
उत्तराखंड: यहाँ सुसाइड नोट लिखकर महिला ने दी जान, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड: रामनगर में 25 अप्रैल से जनगणना 2027 का पहला चरण, जानें पूरी प्रक्रिया
उत्तराखंड: निवेश के नाम पर बड़ा खेल! 1.31 करोड़ की ठगी, STF ने तीन आरोपी दबोचे
उत्तराखंड: धामी सरकार के एक्शन से घर-घर हो रही होम डिलीवरी
देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा शुरू,
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) आज हल्द्वानी शहर का यातायात / डायवर्जन प्लान 
