- पर्वतीय जिलों में तीस को बारिश-बर्फबारी के आसार
देहरादून– राज्य में उत्तरी-पश्चिमी हवाएं चलने से ठंड बढ़ने लगी है। साल की विदाई पर राज्य के कुछ पर्वतीय इलाकों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। मौसम विभाग ने 30 दिसंबर को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा में हल्की बारिश-बर्फबारी का अनुमान है। उक्त पांच पर्वतीय जिलों में तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में ही बर्फबारी के आसार हैं।
मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के बाद बारिश होने के आसार हैं। 30 दिसंबर के अलावा 31 दिसंबर की रात और एक जनवरी को भी पर्वतीय जिलों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। ऐसे में उत्तराखंड के अधिक ऊंचाई वाले कुछ पर्यटक स्थलों पर थर्टी फर्स्ट और नए साल पर पर्यटकों को बर्फ का आनंद लेने का मौका मिल सकता है। मौसम निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने कहा कि यूएसनगर और हरिद्वार में बुधवार को भी घना कोहरा रहेगा। इसे लेकर येलो अलर्ट जारी गया किया है। मंगलवार को दून में अधिकतम तापमान 23.1 एवं न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
कोहरे से बसों पर ‘ब्रेक’
मैदानी क्षेत्रों में रात में घना कोहरा छाने से वाहनों की रफ्तार थम जा रही है। रोडवेज बसें भी घंटों की देरी से गंतव्य तक पहुंच रही है। महाप्रबंधक संचालन दीपक जैन ने बताया, सभी ड्राइवर को कोहरे में सावधानी बरतने को कहा गया है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



साधारण परिवार की आंचल बनी मिस इंडिया उत्तराखंड 2026
उत्तराखंड: जंगल में गुलदार ने किया हमला, सीता की बहादुरी ने बचाई गीता की जान!
उत्तराखंड में पंचायत नियम बदलेंगे, अब ग्रामीण भी देंगे हाउस टैक्स
देहरादून:(बड़ी खबर) मुख्यमंत्री ने किया विभागों का बटवारा
सावधान! फ्री वाई-फाई पर हैकर्स आपकी हर जानकारी चुरा सकते हैं
उत्तराखंड: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद होगी प्रधानाचार्य पदों पर सीमित विभागीय भर्ती
उत्तराखंड : यहाँ रात के अंधेरे में घर के आगे दिखे दो गुलदार
उत्तराखंड: रुद्रपुर को मिली बड़ी सौगात: जर्जर नगर निगम भवन की जगह बनेगा 15.74 करोड़ का हाईटेक ऑफिस
उत्तराखंड: डॉ. जगदीश पंत कुमुद को साहित्य में उत्कृष्ट योगदान के लिए राज्यपाल ने किया सम्मानित
हल्द्वानी : शहर की ये शराब की दुकान सबसे महंगी नीलाम हुई 
