उत्तराखंड के तीन जिलों में बारिश का अलर्ट, 27 अप्रैल तक बिगड़ा रहेगा मौसम, मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान।
उत्तराखंड (देहरादून)-उत्तराखंड में 24 अप्रैल से मौसम का मिजाज बदल सकता है. मौसम विभाग ने अगले चार दिनों के लिए प्रदेश के पर्वतीय जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. साथ ही यातायात करने वाले लोगों से सावधानी बरतनी की अपील की है.
उत्तराखंड के तीन जिलों में बारिश का अलर्ट⤵️
मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार आज यानी 24 अप्रैल को चमोली, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ जिले में बारिश होने की संभावना है. जबकि 25 अप्रैल को रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में बारिश होने की आशंका है. वहीं 26 अप्रैल को चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल और चंपावत जिले में बारिश होगी. इसके अलावा 27 अप्रैल को भी रुद्रप्रयाग, चमोली और पिथौरागढ़ जिले में बारिश होने के आसार हैं.
आपके जिले में कैसा रहेगा तापमान ?⤵️
मौजम वैज्ञानिकों की माने तो राजधानी देहरादून का अधिकतम तापमान 37°C और न्यूनतम 21°C रहने की संभावना है. जबकि हरिद्वार जिले का अधिकतम तापमान 36°C तक पहुंच सकता है. वहीं ऊधमसिंह नगर जिले का तापमान 37°C तक पहुंचने के आसार हैं. वहीं नैनीताल जिले का अधिकतम तापमान 25°C और न्यूनतम 18°C रहने की संभावना है.
वहीं पिथौरागढ़ जिले का अधिकतम तापमान 34°C और न्यूनतम 11°C रहने की संभावना है. वहीं चमोली जिले का अधिकतम तापमान 28°C और न्यूनतम 10°C रहने की संभावना है. इसके अलावा जिले में अधिकतम तापमान 27°C और न्यूनतम 12°C रहने की संभावना है. वहीं बागेश्वर का अधिकतम तापमान 33°C और न्यूनतम 11°C रहने की संभावना है

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून से पिथौरागढ़ अब हवा में सफर, जल्द शुरू होगी हेली सेवा
उत्तराखंड में 23 मार्च तक बदलेगा मौसम, कई जिलों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट
हल्द्वानी : रक्षा मंत्री राजनाथ की जनसभा, में होगा दावेदारों का शक्ति परीक्षण
उत्तराखंड:(Good News) देहरादून- पिथौरागढ़ के लिए आरसीएस उड़ान सेवा जल्द
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) बीजेपी की संगठनात्मक में पहुंचे प्रभारी दुष्यंत गौतम, बोले जुट जाओ
उत्तराखण्ड : सड़क हादसा: कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवकों की दर्दनाक मौत
देहरादून :(बड़ी खबर) SIR के लिए जिलेवार एक्शन प्लान बनाएं जिलाधिकारी- मुख्य निर्वाचन अधिकारी
नैनीताल : (बड़ी खबर) मुख्य सचिव ने देखे निर्माण कार्य, दिए ये निर्देश
देहरादून :(बड़ी खबर) बिजली विभाग का JE 80 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार
उत्तराखंड: बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण, शासन प्रशासन के द्वारा कैंप लगाने की तैयारी 
