- चमोली (नंदानगर) के कांडई-माणखी निवासी रघुनाथ सिंह ने यूपीएससी परीक्षा में 461वीं रैंक की प्राप्त, समूचे जनपद में खुशी की लहर।
चमोली– देश की सबसे बड़ी परीक्षा में 461वीं रैंक के साथ चयनित होंने पर रघुनाथ सिंह के परिवार सहित समूचे नंदानगर क्षेत्र में खुशी का माहौल छाया हुआ है। रघुनाथ सिंह जनपद चमोली के दूरस्थ क्षेत्र नंदानगर के कांडई गाँव निवासी हैं। उनके पिता मोहन सिंह कठैत व माता लक्ष्मी कठैत ने उनकी सफलता पर खुशी व्यक्त की है।
रघुनाथ सिंह की विधालयी शिक्षा नंदानगर के दूरस्थ क्षेत्र राजकीय इंटर कॉलेज कांडई में सम्पन्न हुई। रघुनाथ सिंह ने अपनी मेहनत और जज्बे से 461 वीं रैंक प्राप्त कर समूचे क्षेत्र के युवा वर्ग को यह संदेश दिया कि अगर लक्ष्य के प्रति सच्ची निष्ठा हो तो सफलता तक पहुंचने से कोई नही रोक सकता है । निश्चित रूप से उनकी सफलता अन्य उन युवाओं के लिये उर्जा का काम करेगी जो मनोबल की कमी की वजह से लक्ष्य के प्रति हताश हो जाते हैं। रघुनाथ सिंह के दोस्त दीपक सती ने बताया कि बचपन से ही वे अत्यंत प्रतिभाशाली और मेहनती थे।स्कूली दिनो में रघुनाथ सिंह की हर विषय पर बेहतर समझ के कारण शिक्षक भी उनके मुरीद थे। कई बार प्रश्नों को आसानी से समझने के लिये हम शिक्षक की बजाय रघुनाथ को ही सवाल पूछ लेते थे। क्योंकि उनके समझाने से इस तरह से समझ में आ जाता की फिर किसी और से पूछने की जरूरत नही पड़ती।
रघुनाथ की इस सफलता पर कांडई ,माणखी चरी तथा आसपास के ग्रामवासी अत्यंत प्रसन्नचित्त है व सभी ने उन्हें उनकी इस सफलता पर बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। वहीं कहा कि क्षेत्र से पहला बेटा यूपीएससी मे चयनित हुआ है। साथ ही दूरस्थ क्षेत्र के विधालय से पढ़कर देश की सबसे बड़ी परीक्षा पास करना अन्य लोगों के लिए प्रेरणा का काम कर रहा है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहां होली के दिन दुखद घटना
उत्तराखंड में ‘दादी-नानी योजना’ की तैयारी: 60+ महिलाओं के लिए नई नीति लाने की कवायद तेज
देहरादून : छत पर सोलर लगाने वालों को झटका! अब अतिरिक्त बिजली के मिलेंगे सिर्फ ₹2 प्रति यूनिट
उत्तराखंड: यहां सेक्स रैकेट का खुलासा, दो महिलाएं साहित 4 गिरफ्तार
उत्तराखंड की बेटी सुलभा जोशी ने रचा इतिहास
उत्तराखंड : किडनैपिंग और फिरौती का खेल बेनकाब, पुलिस ने चंद घंटों में 5 शातिर दबोचे
हल्द्वानी : मार्च में ही गर्मी का महाकहर, पारा 30 पार! क्या अब आएगा और भी खतरनाक दौर?
हल्द्वानी : होली में घर जा रहे हल्द्वानी के महिला सिपाही और उसके देवर के बैग चोरी
उत्तराखंड : गौरव नेगी साइंस इंस्पायर अवार्ड के लिए चयनित
नैनीताल : एरीज – चंद्र ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग में दिखा दुर्लभ नज़ारा 
