देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को प्रसारित ‘मन की बात’ कार्यक्रम में उत्तराखंड के प्रति अपने विशेष स्नेह को व्यक्त करते हुए राज्य में विंटर टूरिज्म साहसिक खेलों और वेडिंग डेस्टिनेशन की संभावनाओं का उल्लेख किया। उन्होंने देशवासियों से सर्दियों के सीजन में हिमालय की वादियों का अनुभव लेने की अपील की।
प्रधानमंत्री मोदी ने कार्यक्रम में करीब ढाई मिनट उत्तराखंड को समर्पित किए। उन्होंने कहा कि औली, मुनस्यारी, दयारा और चोपता जैसी जगहें सर्दियों में बेहद लोकप्रिय हो रही हैं। कुछ सप्ताह पहले पिथौरागढ़ में 14,500 फीट की ऊंचाई पर स्थित आदि कैलाश में राज्य की पहली हाई ऑल्टीट्यूट अल्ट्रा रन मैराथन आयोजित की गई, जिसमें 18 राज्यों से 750 से अधिक एथलीट ने भाग लिया। 60 किमी लंबी दौड़ की शुरुआत सुबह पांच बजे कड़कड़ाती ठंड में हुई। प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि तीन साल पहले तक आदि कैलाश पर प्रतिवर्ष केवल 2,000 लोग आते थे…जो अब 30,000 तक पहुँच गए हैं।
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में विंटर गेम्स का आयोजन होने जा रहा है…जिसमें देशभर के खिलाड़ी और एडवेंचर प्रेमी भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने कनेक्टिविटी और इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा देकर विंटर टूरिज्म को मजबूती दी है और होमस्टे पॉलिसी भी बनाई है।
प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड में डेस्टिनेशन वेडिंग की लोकप्रियता का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि गंगा जी के किनारे आयोजित वेडिंग डेस्टिनेशन अब सर्दियों में विशेष आकर्षण बनते जा रहे हैं। पीएम मोदी ने देशवासियों से अपील की कि सर्दियों में हिमालय की वादियों को अपने यात्रा विकल्प में अवश्य शामिल करें।
प्रधानमंत्री मोदी के उल्लेख के बाद राज्य में पर्यटन को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। इससे स्थानीय स्तर पर आजीविका और व्यवसायिक अवसर भी विकसित हो रहे हैं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखण्ड: रामनगर मे दो अवैध मजारों पर चला धामी सरकार का बुलडोजर
देहरादून : मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल पर शिकंजा कसने की तैयारी, कंपनी के दस्तावेजों की जांच तेज
हल्द्वानी के होटल में रुकने युवक की मौत, शक्तिवर्धक दवाओं के ओवरडोज का संदेह
उत्तराखंड: यहां रात दो हादसों में दो छात्रों की मौत, दो युवक घायल
देहरादून :सचिवालय में महिला अधिकारी से छेड़छाड़ का आरोप, उपनल कर्मचारी की पिटाई के बाद सरेंडर
उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, छाएंगे बादल; पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी के आसार
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की किताब पढ़ें छात्र, सीएम धामी ने क्यों दी यह सलाह?
नैनीताल में कानून व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी द्वारा गुंडा एक्ट में 5 व्यक्तियों को किया जिला बदर
हल्द्वानी : प्रेमिका के साथ होटल में रुके प्रेमी की संदिग्ध मौत 
