देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखण्ड @25 लुकिंग बैक-लुकिंग फॉरवर्ड” पुस्तक का विमोचन किया। यह पुस्तक दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र और भारतीय लोक प्रशासन संस्थान द्वारा प्रकाशित की गई है। इसमें उत्तराखंड राज्य स्थापना के 25 वर्षों की विकास यात्रा, उपलब्धियों और अनुभवों का संकलन है, साथ ही अगले 25 वर्षों में राज्य के विकास की संभावनाओं पर भी विस्तृत लेख शामिल हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पुस्तक राज्य की प्रगति का उत्कृष्ट विश्लेषण प्रस्तुत करती है और भविष्य में समग्र विकास के लिए नई दिशा प्रदान करेगी। इसमें शासन-प्रशासन, आर्थिक विकास, पर्यावरण संतुलन, ग्रामीण पलायन, आपदा प्रबंधन, स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, कृषि, संस्कृति और पत्रकारिता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञों ने गहन विचार प्रस्तुत किए हैं। उन्होंने आशा जताई कि यह पुस्तक नीति-निर्माण और शोधकर्ताओं के लिए लाभदायक साबित होगी और उत्तराखंड के सतत, समावेशी और समग्र विकास के लिए लोगों को प्रेरित करेगी।
मुख्यमंत्री ने राज्य की पिछले 25 वर्षों की उपलब्धियों को भी रेखांकित किया। उन्होंने बताया कि नीति आयोग के सतत विकास लक्ष्यों में राज्य ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में “अचीवर्स” और स्टार्टअप रैंकिंग में “लीडर्स” श्रेणी हासिल की। बेरोजगारी दर में 4.4 प्रतिशत की कमी आई, लॉजिस्टिक्स परफॉर्मेंस और सिंगल विंडो सिस्टम में राज्य को उच्चतम श्रेणियाँ मिलीं। पर्यटन, मत्स्य विकास और किसानों की आय में वृद्धि के लिए राज्य को राष्ट्रीय स्तर पर कई पुरस्कार भी मिले। उत्तराखंड देश में सर्वप्रथम समान नागरिक संहिता लागू करने वाला राज्य भी बना।
पुस्तक में कुल 28 लेख शामिल हैं, जिनमें 31 लेखकों और सह-लेखकों ने योगदान दिया है। विमोचन समारोह में पुस्तक के मुख्य संपादक एन.एस. नपलच्याल, संपादक एन.रवि शंकर, डॉ. सुधारानी पांडेय, दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र के अध्यक्ष प्रो. बी.के. चौधरी, पूर्व मुख्य सचिव इन्दु कुमार पांडेय, पूर्व डीजीपी अनिल रतूड़ी, श्रीमती राधा रतूड़ी और विभिन्न क्षेत्रों के अन्य महानुभाव उपस्थित थे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानान्तरण update
देहरादून :(बड़ी खबर) PCS परीक्षा का आया परिणाम
देहरादून : बिना अनुमति संचालित मस्जिद-मदरसा भवन पर एमडीडीए का शिकंजा
उत्तराखंड के 276 युवाओं का सपना हुआ पूरा, मुख्यमंत्री धामी ने दिए नियुक्ति पत्र
लालकुआं : बिंदुखत्ता में घर-घर पहुंचकर हो रहा सत्यापन, पहले ही चरण में सामने आई अनियमितता
हल्द्वानी : कलसिया पुल के पास चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, स्थायी पुल निर्माण का रास्ता हुआ साफ
Haldwani : आज़ादी के समय से सड़क और पुल के लिए संघर्ष, अब भूख हड़ताल पर बैठे विजयपुर के ग्रामीण
उत्तराखंड भाजपा में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, अजेय कुमार राजस्थान भेजे गए
उत्तराखंड: (बधाई) सिमरन ने किया जनपद का नाम रोशन, मिलेगा गोल्ड मेडल
उत्तराखंड : यहां जुड़वां भाइयों ने एक साथ पहनी भारतीय सेना की वर्दी 
