Liquor

उत्तराखंड मे अब महंगी होगी शराब, राज्य सरकार का बढ़ेगा राजस्व

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

देहरादून: उत्तराखंड आबकारी विभाग ने शराब पर लगाए जाने वाले वैट (VAT) को लेकर बड़ा बदलाव किया है। अब तक वैट का फार्मूला एक्साइज ड्यूटी से पहले लगाया जा रहा था…जिससे राज्य को शराब बिक्री से अपेक्षित राजस्व नहीं मिल पा रहा था। नई व्यवस्था के तहत अब एक्साइज ड्यूटी पर भी वैट लगाया जाएगा, जिससे राज्य को शराब बिक्री से अधिक राजस्व प्राप्त होगा।

वित्त वर्ष 2025-26 में आबकारी विभाग 5 हजार करोड़ रुपये से अधिक राजस्व जुटाने का दावा कर रहा था, लेकिन वैट के पुराने फार्मूले के कारण राजस्व में कमी हुई थी। वित्त विभाग की आपत्ति और विस्तृत क्वेरी के बाद आबकारी विभाग ने संशोधित आदेश जारी किया। प्रमुख सचिव आबकारी के अनुसार अब एक्साइज ड्यूटी पर 12% दर से वैट लागू होगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: यहां झांकी पर मुकदमे को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश, कोतवाली में किया प्रदर्शन!
Ad

विशेषज्ञों के अनुसार, इस बदलाव का असर सीधे बाजार पर भी दिखेगा। शराब की कीमतों में वृद्धि होगी और बिक्री पर हल्का प्रभाव पड़ सकता है…लेकिन राज्य के वित्तीय संसाधन मजबूत होंगे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: नेपाल में बनी झील से बढ़ी चिंता, चमेलिया नदी ने दिखाया रौद्र रूप तो 50 हजार लोगों पर मंडरा सकता है खतरा
Ad AdAd Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें