हरिद्वार : हरिद्वार के सिडकुल क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में 17 वर्षीय छात्र की करंट लगने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रावली महदूद निवासी दसवीं का छात्र प्रिंस दास बुधवार को एक शादी समारोह में जाने की तैयारी कर रहा था। वह घर में इलेक्ट्रिक प्रेस से अपने कपड़ों पर प्रेस कर रहा था…तभी अचानक तेज करंट की चपेट में आ गया।
परिजन उसे तुरंत सिडकुल स्थित एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई।
इस दौरान पोस्टमार्टम कराने को लेकर परिजनों और कुछ संगठनों ने आपत्ति जताई, जिससे अस्पताल में कुछ देर के लिए तनाव की स्थिति बन गई। पुलिस अधिकारियों ने समझाया कि कानूनी प्रक्रिया के तहत पोस्टमार्टम जरूरी है। काफी समझाने के बाद परिजन मान गए और शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी भेज दिया गया।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) उपनल कर्मियों के लिए और आदेश जारी
उत्तराखंड: अब सुरक्षित होंगे वन्यजीव! 12 KM लंबा एशिया का सबसे बड़ा कॉरिडोर तैयार, जानिए खासियत
उत्तराखंड: 20 दिन में आदेश नहीं तो कार्रवाई तय! सीएम पुष्कर सिंह धामी का सख्त संदेश
हल्द्वानी: अंडर-18 बास्केटबॉल प्रतियोगिता का भव्य समापन; ‘डाउनटाउन’ और ‘RBC’ की खिताबी जीत
देहरादून :(दुखद) सूचना विभाग कर्मी विनोद प्रसाद का आकस्मिक निधन
उत्तराखंड: आईएफएस संजीव चतुर्वेदी ने भत्तों की पूरी राशि दान की, पेश की मिसाल
हल्द्वानी: नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं के सशक्त भविष्य का सूर्योदय — भावना मेहरा
उत्तराखंड: डीएम के निर्देश के बाद जिलेभर में मैजिक शो बंद
उत्तराखंड: स्वच्छता का संदेश देने सड़कों पर उतरे सीएम धामी, खुद लगाई झाड़ू
कालाढूंगी: कालाढूंगी में घर के आंगन में खेल रही मासूम की लोहे के गेट के नीचे दबकर दर्दनाक मौत 

