हल्द्वानी: हल्द्वानी के नैनीताल जिले की प्रीति सैनी महिला आत्मनिर्भरता की मिसाल बनकर सामने आई हैं। वैष्णवी आजीविका स्वयं सहायता समूह से जुड़ी प्रीति ने सरकारी सहायता से घर से ही हैंडीक्राफ्ट और मसाला निर्माण का काम शुरू किया और आज सफल उद्यमी बन गई हैं।
प्रीति सैनी को REAP परियोजना के तहत 75 हजार रुपये की सब्सिडी सहित कुल 3 लाख रुपये का ऋण मिला। इस सहायता से उन्होंने मसाला पीसने की मशीन लगाकर घरेलू मसालों का उत्पादन शुरू किया। उनके उत्पादों की मांग स्थानीय बाजारों, मेलों और शादी-विवाह के आयोजनों में बढ़ती जा रही है।
त्योहारी सीजन में वे होली पर चिप्स, कचरी और हर्बल रंग तथा दिवाली पर सजावटी सामान भी तैयार करती हैं। साथ ही उन्होंने एक छोटी दुकान खोलकर रोजमर्रा का सामान बेचना भी शुरू किया है। इन कार्यों से उन्हें सालाना 80 हजार से 1 लाख रुपये तक की आय हो रही है।
प्रीति सैनी का कहना है कि सरकारी योजनाओं से उन्हें आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिला और आज वे अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा बन रही हैं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :रावण अंगद संवाद ने सभी का दिल जीत लिया। उमड़ी भारी भीड़
नैनीताल :(बड़ी खबर) जिले में आंधी तूफान और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी
उत्तराखंड: रुद्रप्रयाग में सुरंग में धंसी मिट्टी, पानी के साथ आया मलबा, मची अफरा-तफरी
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM के निर्देश पर विवाह में दो सिलेंडर की परमिशन के लिए अधिकारी नामित
उत्तराखंड: सीएम धामी सख्त; विकास कार्यों में देरी पर होगी कार्रवाई
उत्तराखंड : गांव से लापता हुआ 4 साल का पंकू, 4 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग…परिवार परेशान
उत्तराखंड: गणेश जन्मस्थली डोडीताल में खुले मां अन्नपूर्णा मंदिर के कपाट
उत्तराखंड: सेना की वर्दी का कपड़ा बेचने वाला दुकानदार पकड़ा गया
उत्तराखंड: खटीमा में इस दिन सीएम धामी करेंगे 7 करोड़ की CSD कैंटीन का उद्घाटन
उत्तराखंड: पति-बेटी खो चुकी महिला…कर्ज में डूबी थी जिंदगी, फिर डीएम ने किया कुछ ऐसा! 
