Haldwani News- विगत वर्ष जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों के खिलाफ लड़ते हुए भारतीय सेना की 21 कुमाऊँ रेजिमेंट के हवलदार गोकरन सिंह जी निवासी पदमपुरदेवलिया मोटाहल्दू शहीद हो गए थे। उंन्होने अदम्य साहस, पराक्रम और शौर्य का परिचय देते हुए आतंकवादियों से लड़ाई की और अपने प्राण देश की रक्षा के लिए न्यौछावर कर दिए। शहीद गोकरन सिंह के इस अदम्य साहस, पराक्रम और शौर्य के लिए उंन्हे भारतीय सेना द्वारा मरणोपरांत सेना मैडल प्रदान किया गया है। सेना द्वारा शहीद को सेना मैडल प्रदान किये जाने पर क्षेत्र पंचायत सदस्य गरिमा संदीप पांडे, समाजसेवी दिनेश चन्द्र जोशी व व्यापार मंडल अध्यक्ष संदीप पांडे ने कहा शहीद गोकरन सिंह जी और उनके परिजनों पर हम सब क्षेत्र वासियों को गर्व हो रहा है।
शहिद गोकरन सिंह जी की इस शहादत पर कैप्टन नंदन सिंह चुफाल, कैप्टन अर्जुन सिंह, कैप्टन जमन सिंह राणा, कैप्टन नंदन भट्ट, कैप्टन बलवंत पांगती, सूबेदार राजेश रावत, सूबेदार गोविंद असवाल आदि ने कहा भारतीय सेना के जवान देश की रक्षा के लिये दुश्मनों से बहादुरी से लड़ते हैं और हँसते हँसते अपने प्राण मातृभूमि की रक्षा के लिए न्यौछावर कर देते हैं। क्षेत्र वासियों ने शहीद गोकरन सिंह को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की ।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : त्योहारों से पहले हल्द्वानी बाजार में अतिक्रमण पर सख्ती की तैयारी, फिर होगी मुनादी
उत्तराखंड : यहां भालू का आतंक, एक ही परिवार के चार लोगों पर हमला
उत्तराखंड: निजी स्कूलों में विकास शुल्क पर शासन सख्त, कार्रवाई के निर्देश
देहरादून :(बड़ी खबर) इस विभाग में बड़े स्तर पर भर्ती की तैयारी
देहरादून : ये कर्मचारी 16 को करेंगे सचिवालय का घेराव
नैनीताल में 13 अक्टूबर से बिजली कटौती का शेड्यूल जारी
देहरादून : डॉ. ढाल सिंह बिसेन उत्तराखण्ड के राज्यपाल नियुक्त
हल्द्वानी में 25 लाख से बनेगा जन मिलन केंद्र, विधायक सुमित हृदयेश ने किया शिलान्यास
उत्तराखंड: SIR को लेकर कांग्रेस पर बरसे प्रताप बिष्ट, बोले- आरोप लगाने के बजाय प्रमाण दें
धामी सरकार के फैसले से अग्निवीरों को फायदा, कर्नल अजय कोठियाल ने सीएम धामी का जताया आभार 

