- उत्तराखंड: महिला से दुष्कर्म कर बनाया अश्लील वीडियो, सोशल मीडिया पर किया वायरल, आरोपी गिरफ्तार
- रुद्रपुर में हैरान कर देने वाला मामला, आरोपी ‘दीन दयाल’ चंदौसी से गिरफ्तार
ऊधम सिंह नगर। जिले के रुद्रपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील वीडियो बना सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी को उत्तर प्रदेश के संभल जिले के चंदौसी से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र निवासी महिला ने शिकायत की थी कि 18 मई को उसका पति कहीं गया था। इस दौरान वह घर में अकेली थीं। इसी बीच मूल रूप से ग्राम रम्पुरा उझैनिया थाना जहानाबाद पीलीभीत और हाल ट्रांजिट कैंप कृष्णा कालोनी निवासी दीनदयाल जबरन उनके घर में घुस आया। उसने उनके साथ दुष्कर्म किया। इसकी वीडियो भी अपने मोबाइल फोन में बनाई।
बाद में उसे अपनी फेसबुक आइडी के साथ ही इंटरनेट मीडिया के अन्य प्लेटफार्म पर वायरल कर दिया।
महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की। आरोपी दीन दयाल की गिरफ्तारी के लिए कई जगह दबिश दी गई। इस बीच उसके संभल चंदौसी में होने की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई, जिसके बाद रविवार की रात पुलिस टीम ने चंदौसी से आरोपी दीनदयाल को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहां कड़क धूप का असर, एक बार फिर बदलेगा मौसम का मिजाज
उत्तराखंड : यहां घर मे घुसा चोर शराब को देख बदली नीयत,मनाई पार्टी नशा चढ़ा तो भीतर ही गहरी नींद में सो गया,
उत्तराखंड: यहां सीएनजी से भरे दो ट्रकों की भिड़ंत, पुलिस की मुस्तैदी से टला बड़ा विस्फोट
उत्तराखंड: यहां होली के दिन दुखद घटना
उत्तराखंड में ‘दादी-नानी योजना’ की तैयारी: 60+ महिलाओं के लिए नई नीति लाने की कवायद तेज
देहरादून : छत पर सोलर लगाने वालों को झटका! अब अतिरिक्त बिजली के मिलेंगे सिर्फ ₹2 प्रति यूनिट
उत्तराखंड: यहां सेक्स रैकेट का खुलासा, दो महिलाएं साहित 4 गिरफ्तार
उत्तराखंड की बेटी सुलभा जोशी ने रचा इतिहास
उत्तराखंड : किडनैपिंग और फिरौती का खेल बेनकाब, पुलिस ने चंद घंटों में 5 शातिर दबोचे
हल्द्वानी : मार्च में ही गर्मी का महाकहर, पारा 30 पार! क्या अब आएगा और भी खतरनाक दौर? 

