चंपावत: देश ही नहीं अब विदेशों से भी मोबाइल रिकवरी का रिकॉर्ड चंपावत पुलिस ने कायम किया है। जिले के पाटी थाना क्षेत्र में 15 मई 2025 को दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने फोन खोजने के लिए सीईआईआर पोर्टल का उपयोग किया और उसकी लोकेशन इंग्लैंड में पाई।
पुलिस ने सिर्फ फोन की लोकेशन ट्रेस नहीं की…बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कार्रवाई करते हुए फोन को इंग्लैंड से मंगाकर सीधे स्वामी के सुपुर्द किया। कमल सिंह की पत्नी दीपा बोहरा को मोबाइल लौटाते हुए पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने कहा कि यह प्रयास हर नागरिक के लिए संदेश है कि पुलिस हर मामले को गंभीरता से लेती है। फोन मिलने के बाद दीपा बोहरा और परिवार के चेहरे पर खुशी झलक रही थी। उन्होंने पुलिस टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे काम से विश्वास और बढ़ता है।
जानकारी के अनुसार, पुलिस ने इस वर्ष अब तक जिले में 126 गुमशुदा फोन रिकवर किए हैं, वहीं अन्य कुमाऊं जनपदों से 31 और देश के विभिन्न राज्यों से पांच फोन भी चंपावत पुलिस ने बरामद किए हैं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : यहाँ थाने में महिला दरोगा से मारपीट, दंपति गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) सरकारी वाहन चालकों के 72 पदों पर भर्ती
देहरादून :(बड़ी खबर) 106 दरोगाओ के तबदले, चढ़ेंगे पहाड़
उत्तराखंड: STF की बड़ी कार्रवाई, 50 लाख की बिजली तार चोरी का खुलासा
उत्तराखंड: सीएम धामी ने खुद की स्व-गणना, डिजिटल जनगणना की शुरुआत
उत्तराखंड: कल नैनीताल पहुंचेंगे CM धामी, अधिकारियों संग कानून व्यवस्था पर करेंगे चर्चा
उत्तराखंड: वीकेंड पर हल्द्वानी-काठगोदाम में ट्रैफिक डायवर्जन लागू
उत्तराखंड: सीएम धामी का सख्त संदेश: अब योजनाओं में देरी नहीं, अधिकारियों को चेतावनी
हल्द्वानी: पत्रकार पर मुकदमे के विरोध में सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई वापस लेने की मांग 
