ऊधम सिंह नगर : मुख्यालय रुद्रपुर में नशे की सूचना पर कार्रवाही करने पहुंची ANTF की टीम पर नशा तस्करों ने हमला कर दिया, जिसमे एक हेड कांस्टेबल घायल हुआ है.. कोतवाली क्षेत्र के सुभाष कालोनी क्षेत्र में स्मैक (हेरोइन) की सप्लाई की सूचना पर दबिश देने पहुंची एएनटीएफ की टीम पर तस्करों ने पथराव कर दिया। पथराव में हेड कांस्टेबल भुवन पांडेय के सिर में ईंट लगी है, घायल सिपाही का इलाज अस्पताल में चल रहा है। घटना स्थल पर भारी पुलिस फोर्स को तैनात किया गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। ऊधम सिंह नगर की ए एन टी एफ टीम को मुखबिर द्वारा सूचना दी थी कि सुभाष कालोनी में स्मैक की खेप सप्लाई होने जा रही है।
जिस पर टीम मौके पर दबिश देने पहुंची थी। जैसे ही टीम मौके पर पहुंची तो तस्करों द्वारा उन पर ईट और पत्थर बरसा दिए। जिसमें एक सिपाही भुवन पांडे के सर में ईट लग गई। घायल सिपाही को जिला अस्पताल इलाज के लिए ले जाया गया। जिसके बाद टीम द्वारा आरोपी के घर की सघन लताशी भी ली है। घटना के बाद मौके पर भारी पुलिस फोर्स को तैनात कर दिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: चारधाम यात्रा में खास पूजा अब महंगी! बदरीनाथ-केदारनाथ में शुल्क दोगुना
चमोली समेत कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट, 25 मार्च तक मौसम रहेगा खराब
देहरादून :(बड़ी खबर ) इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
उत्तराखंड में 1 अप्रैल से शुरू होगा देश का पहला घरेलू आय सर्वेक्षण, जानें आपका डेटा कैसे आएगा सामने!
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) IG कुमायूँ ने पुलिस बल को किया ब्रीफ, ATS सहित बहु-स्तरीय सुरक्षा प्रबंध लागू
देहरादून: परंपरा से परे निर्णय: धामी नेतृत्व ने बदली उत्तराखंड की राजनीतिक धारा
देहरादून: धामी मंत्रिमंडल का विस्तार, पांच नए मंत्रियों ने ली शपथ
उत्तराखंड: बेकाबू इनेवा का आतंक,2 कार, 2 स्कूटी व 3 बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत
देहरादून: धामी कैबिनेट का आज विस्तार, राजभवन में होगा शपथ ग्रहण 
