Haldwani News- लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के एक होटल में महिला की गला दबाकर हत्या के मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए महिला के मित्र साथी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है । पकड़ा गया आरोपी 65 वर्षीय पान सिंह अधिकारी द्वाराहाट जिला अल्मोड़ा का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि आरोपी मृतक महिला लालकुआं बिंदुखत्ता निवासी महिला मित्र हेमा के साथ पिछले 2 दिनों से होटल में ठहरा था जहां शराब के नशे में दोनों के बीच विवाद हुआ इस दौरान पान सिंह को गुस्सा आ गया और महिला के पेट में लात मार दी इस दौरान गुस्से में उसने आकर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मृतक हेमा से उसका काफी दिनों से दोस्ती थी और उससे शादी का दबाव बना रही थी। आरोपी ने कहा कि उसकी पत्नी पहले ही मर चुकी है जबकि उसके बच्चे भी हैं जिनकी शादियां हो चुकी है । समाज में बदनामी के चलते उससे शादी नहीं कर रहा था जिसके लिए हेमा उस पर बार-बार शादी के लिए दबाव डाल रही थी और मजबूरन हत्या हत्या कर दी। गौरतलब है कि लालकुआं स्टेशन चौराहे के एक होटल में रविवार को एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली थी जिसके बाद पुलिस ने पूरे मामले में कार्रवाई करते हुए मृतक महिला के पुरुष साथी को गिरफ्तार किया।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : (बड़ी खबर) तीन पानी हाइवे हादसा अभिभावकों के लिए छोड़ गया कई सवाल, बच्चे निकले कार सवार
हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत और दो गंभीर घायल
उत्तराखंड में कचरा प्रबंधन को लेकर सख्ती, नए नियमों के पालन के लिए बनेगी कार्ययोजना
धामी सरकार में छह अधिकारियों को मिला प्रमोशन, जानिए कौन-कौन शामिल
सीएम धामी ने विकास कार्यों के लिए मंजूर किए 496 करोड़ रुपये
उत्तराखंड के 500 नर्सिंग और वार्ड बॉय को विदेश में नौकरी दिलाने का लक्ष्य, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
हल्द्वानी बेस अस्पताल की खिड़की से कूदकर फरार हुआ दुष्कर्म का आरोपी किशोर मचा हड़कम्प
उत्तराखंड : भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा, मलबे में दबकर दो श्रमिकों की मौत, एक घायल
उत्तराखंड : चमन के ऑडियो के मामले को भाजपा ने बनाया मुद्दा 

