देहरादून: उत्तराखंड में राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने के मौके पर रजत जयंती उत्सव का मुख्य कार्यक्रम नौ नवंबर को फोरैस्ट रिसर्च इंस्टिट्यूट (एफआरआई) देहरादून में आयोजित होगा। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा के विशेष सत्र के बाद सीधे एफआरआई पहुंचकर समारोह की तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने आयोजन स्थल, सुरक्षा, दर्शक दीर्घा, यातायात प्रबंधन, सांस्कृतिक मंच और स्वागत तैयारियों का विस्तृत जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य स्थापना दिवस का यह ऐतिहासिक अवसर गरिमामय और सुव्यवस्थित रूप से मनाया जाए।
प्रदेश के सभी जिलों में भी राज्य स्थापना पर अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के सान्निध्य में यह रजत जयंती समारोह उत्तराखंड की 25 वर्षों की विकास यात्रा, संघर्ष और उपलब्धियों का प्रतीक होगा और प्रदेश के लिए प्रेरणादायक अवसर साबित होगा।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : यहाँ थाने में महिला दरोगा से मारपीट, दंपति गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) सरकारी वाहन चालकों के 72 पदों पर भर्ती
देहरादून :(बड़ी खबर) 106 दरोगाओ के तबदले, चढ़ेंगे पहाड़
उत्तराखंड: STF की बड़ी कार्रवाई, 50 लाख की बिजली तार चोरी का खुलासा
उत्तराखंड: सीएम धामी ने खुद की स्व-गणना, डिजिटल जनगणना की शुरुआत
उत्तराखंड: कल नैनीताल पहुंचेंगे CM धामी, अधिकारियों संग कानून व्यवस्था पर करेंगे चर्चा
उत्तराखंड: वीकेंड पर हल्द्वानी-काठगोदाम में ट्रैफिक डायवर्जन लागू
उत्तराखंड: सीएम धामी का सख्त संदेश: अब योजनाओं में देरी नहीं, अधिकारियों को चेतावनी
हल्द्वानी: पत्रकार पर मुकदमे के विरोध में सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई वापस लेने की मांग 

