उत्तराखण्ड के मुनस्यारी में सड़क पर आए मलुवे को निजी संसाधनों से हटवाने और सड़क खोलकर सुचारू करने के कारण विधायक के खिलाफ बी.आर.ओ.ने मुकदमा दर्ज कराया। विधायक ने भी अधिकारियों के खिलाफ अभद्रता का मुकदमा दर्ज कराया । शनिवार देर शाम सड़क खोलने को लेकर बिधायक और बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइसेशन(बी.आर.ओ.)के अधिकारियो के बीच विवाद होने के बाद दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ एफ.आई.आर.दर्ज करा दी है । जनाकारी के अनुसार पिथौरागढ़ जिले में जौलजीबी से मुनस्यारी जाने वाला मार्ग शुक्रवार शाम 6 बजे फगुवाबगड़ के पास मलुवे आने से बन्द हो गया । वहां दर्जनों वाहन सड़क खोलने का इंतज़ार करते रहे । बी.आर.ओ.ने आश्वासन दिया लेकिन सड़क नहीं खोली तो वहां फसे लोगो ने धारचूला विधायक हरीश धामी को फोन किया ।
विधायक जी सड़क खोलने के लिए दो मशीनें लेकर वहां पहुँचे, जिसके बाद बी.आर.ओ.के कर्मचारियों ने विधायक और उनके आदमियों को सड़क खोलने से रोक दिया । आरोप है कि बी.आर.ओ.ने कहा कि सड़क सोमवार को खुलेगी । विधायक ने बाधित सड़क में फंसे राहगीरों की समस्याओं को देखते हुए सड़क खुलवा दी । इससे नाराज बी.आर.ओ.के अधिकारियो ने मदकोट चौकी जाकर बिधायक के खिलाफ एफ.आई.आर.दर्ज कर दी । विधायक ने भी बी.आर.ओ.के अधिकारी हिमांशु चंद्रा के खिलाफ मदकोट चौकी मे गाली गलौच और अभद्रता का मुकदमा दर्ज किया । राहगीर कैलाश कोरंगा और रमेश राम नेे बताया की पिछले 38 घण्टे से बी.आर.ओ.की मन्नत करने के बाद जब सोमवार को मार्ग खोलने का जवाब मिला तो विधायक को कहा गया । विधायक ने बड़ी सालीनता से मार्ग खोलना शूरू किया तो बी.आर.ओ.ने विधायक को ही अपशब्द कहने शुरू कर दिए । बी.आर.ओ.के अधिकारी हिमांशू चंद्रा ने बयान देने से इनकार करते हुए कहा कि उनकी तरफ से बयान अस्कोट के ओ.सी.ही देंगे। विधायक हरीश धामी ने कहा की बी.आर.ओ. के सड़क खोलने में असमर्थ होने के बाद ही उन्होंने सड़क खोल दी ।
हल्द्वानी-टीपी नगर में असली दुकान पर नकली शराब, छापे में SOG टीम भी हैरान

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें
1 thought on “पिथौरागढ़- यहां फसे लोगो के लिए विधायक द्वारा सड़क खुलवाने पर BRO ने दर्ज कराया मुकदमा”
Comments are closed.



उत्तराखंड: देवभूमि से अवैध मजारों पर धामी सरकार के बुलडोजर की कारवाई जारी
उत्तराखंड : यहां धर्म बदलने पर अनुसूचित जाति का प्रमाणपत्र निरस्त
हल्द्वानी :(दुखद) लालकुआं सड़क हादसा, कराटे कोच के इकलौते बेटे की मौत से मचा कोहराम
नैनीताल : प्राधिकरण बोर्ड बैठक, खुला नक्शे का खेल, एक परिवार के 4-5 अलग-अलग नक्शे
हल्द्वानी : नैनीताल से शिफ्ट होगा जिला पंचायत का ऑफिस
देहरादून: इस भर्ती परीक्षा की आई update
विजयपुर–पहाड़पानी मार्ग का सांसद अजय भट्ट ने किया निरीक्षण, पुल निर्माण का प्रस्ताव भेजने के निर्देश
हल्द्वानी के सरकारी अस्पतालों से डॉक्टरों के तबादलों पर विधायक सुमित हृदयेश ने जताई चिंता
उत्तराखंड के खिलाड़ियों की नौकरी बनी नई चुनौती, खेल करियर पर मंडराया संकट 

Correct