पिथौरागढ़– उत्तराखंड के मुनस्यारी में भूस्खलन से एक मकान दब गया जिसमें दो लोग और मवेशी लापता हो गए हैं । स्थानीय लोगों ने राहत कार्य शुरू कर दिया है ।पिथौरागढ़ जिले में मुनस्यारी के बंगापानी तहसील स्थित धामी गाँव के भ्यौला तोक में बीती रात भारी बरसात से भूस्खलन हो गया । भूस्खलन की चपेट में एक घर आ गया । घर मे रह रहे दो लोग और उनके मवेशी मलुवे के नीचे दब गए । सभी लोग घटना के बाद से लापता बताए जा रहे हैं । मकान स्वामिनी 55 वर्षीय विशना देवी पत्नी हयात सिंह और 30 वर्षीय जवाहर सिंह लापता हैं ।
हल्द्वानी- और दो इलाको को कंटेनमेंट जोन बनाया गया, यहां भूल कर भी न जाएं
रात की भारी बारिश के बीच पड़ोसियों को घटना की भनक तक नहीं लग सकी । सवेरे जब गांव वालों ने देखा तो घर वहां से गायब था । जवाहर सिंह की पत्नी मायके जाने के कारण घटना की शिकार नहीं हुई । जानकारी मिलने के बाद एस.डी.आर.एफ., पुलिस, प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीम मौके के लिए निकल गई है । स्थानीय लोगों ने सभी लापता लोगों की खोजबीन के लिए रैस्क्यू शुरू कर दिया है । मौसम के विपरीत होने के कारण राहत कार्य मे मुश्किलें सामने आ रही हैं ।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल :(बड़ी खबर) 30 हजार रुपये लेते ही पटवारी निर्मल बोरा को रंगे हाथ गिरफ्तार
उत्तराखंड: रिद्धिम अग्रवाल से वापस ली गई कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी, नीलेश आनंद भरणे को मिली कमान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता के ग्रामीणों का बड़ा ऐलान, राजस्व ग्राम नहीं बना तो चुनाव को लेकर लिया जाएगा ये फैसला
चंपावत के 24 साल के अमन बने डिप्टी जेलर, पास की लोअर PCS परीक्षा
नैनीताल :(बड़ी खबर) कागजों में मकसद कुछ और, जमीन पर कुछ नहीं, DM ने 91 नाली जमीन की सरकार में निहित
उत्तराखंड: भूमि नापने के एवज में 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार
उत्तराखंड: कुमाऊं में अब ऐसे नहीं बनेंगे प्रमाण-पत्र! मंडलायुक्त दीपक रावत ने जारी किए सख्त निर्देश
सर्दियों में उत्तराखंड को मिलेगी अतिरिक्त बिजली, केंद्र ने 73 मेगावाट का किया इंतजाम
लालकुआं की शिवानी बिष्ट बनीं नायब तहसीलदार
उत्तराखंड : यहां फर्जी प्रमाण-पत्र बनाने में 10 पर केस, दो हिरासत में 
