भारतीय स्टेट बैंक में 206 पदों पर आवेदन का अवसर
भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने एवीपी वेल्थ (आरएम) के 206 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। ये नियुक्तियां अनुबंध के आधार पर पांच वर्ष के लिए की जाएंगी, जिसे कार्य प्रदर्शन के आधार बढ़ाया जा सकता है। इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 23 दिसंबर 2025 है। विस्तृत जानकारी इस प्रकार है…
योग्यता
मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से स्नातक की डिग्री हो। तीन वर्षों का कार्यानुभव हो।
फाइनेंस/मार्केटिंग या बैंकिंग में स्नातकोत्तर डिग्रीधारक को वरीयता दी जाएगी।
वेतनमान (वार्षिक): 30.20 लाख रुपये देय।
आयु सीमा
न्यूनतम 23 और अधिकतम 35 वर्ष से कम हो।
अधिकतम आयु सीमा में ओबीसी वर्ग को तीन वर्ष, एससी/एसटी वर्ग को पांच वर्ष एवं दिव्यांगों को 10 वर्ष की छूट दी जाएगी।
आयु सीमा की गणना 01 मई 2025 को आधार मानकर की जाएगी।
चयन प्रक्रिया
शॉर्टलिस्टिंग और साक्षात्कार के आधार पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
आवेदन की संख्या अधिक होने पर लिखित परीक्षा का भी आयोजन किया जा सकता है।
आवेदन शुल्क
750 रुपये। एससी / एसटी वर्ग और दिव्यांगों के लिए कोई शुल्क देय नहीं है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।
वेबसाइट: https://sbi.bank.in/

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM के निर्देश, गैस की होम डिलीवरी होगी, गोदामों में लाइन लगाने की जरूरत नहीं है
देहरादून :(बड़ी खबर) सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर इस चौकी के सभी पुलिसकर्मी निलंबित
उत्तराखंड : शादी का आश्वासन देकर नौ साल तक बनाए शारीरिक संबंध
उत्तराखंड: विधानसभा में जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग
उत्तराखंड :(दुखद) कक्षा 2 के छात्र की मौत, 4 बच्चे घायल
हल्द्वानी : एलएलसी 2026: इंडिया टाइगर्स ने रॉयल राइडर्स पंजाब को 20 रनों से हराया
उत्तराखंड: मसूरी में बजेगी शहनाई! Kuldeep yadav की शाही शादी में जुटेंगे क्रिकेट के बड़े सितारे
उत्तराखंड: क्रिकेटर Kuldeep Yadav की मसूरी में शाही शादी
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM रयाल के निर्देश, उद्यमियों की समस्याओं को दूर नहीं किया तो होगी कार्रवाई
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) प्राइवेट स्कूलों को मिली चेतावनी 
