देहरादून- कोरोनावायरस कोविड-19 की टेंशन के बीच एक और चिंताजनक खबर सामने आई है कि सोमवार को राज्य में बर्ड फ्लू के संक्रमण की भी पुष्टि हो गई है सचिव पशुपालन आर मीनाक्षी सुंदरम के अनुसार कोटद्वार क्षेत्र में मृत पक्षियों के सैंपल में बर्ड फ्लू की पुष्टि हो गई है जिसके बाद से सरकार ने हाई अलर्ट जारी कर दिया।
दरअसल पिछले दिनों मृत पाए गए कौवों के सैंपल आईवीआरआई बरेली जांच के लिए भेजे गए थे जहां से देहरादून और कोटद्वार से भेजी गई सैंपल में दो पॉजिटिव पाए गए हैं जैसे ही विभाग को रिपोर्ट प्राप्त हुई उसके बाद सभी विभागों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया साथ ही पशुपालन विभाग द्वारा पोल्ट्री फॉर्म में नियमित जांच के लिए टास्क फोर्स का गठन करने के निर्देश दिए गए हैं।

राज्य में 700 से अधिक पक्षियों की मौत हो चुकी है वही जिला स्तर पर अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि प्रवासी पक्षी और पोल्ट्री फार्म पर पैनी निगाह बनाए रखें किसी भी पक्षी की बीमारी के लक्षण नजर आने पर तत्काल पशुपालन विभाग व टास्क फोर्स को सूचित करें।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : यहां एसएसपी ने कर डाले पुलिस कर्मियों के बम्पर तबादले
उत्तराखंड: यहाँ हुआ गैस सिलिंडर से धमाका, चार लोग झुलसे, मची अफरा-तफरी
उत्तराखंड: महिला तस्कर के पास से 60 लाख की स्मैक, हल्द्वानी का बड़ा खुलासा
हल्द्वानी: यहां महिला ने की आत्महत्या, लिखा सुसाइड नोट, इलाके में सनसनी
उत्तराखंड: यहाँ सुसाइड नोट लिखकर महिला ने दी जान, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड: रामनगर में 25 अप्रैल से जनगणना 2027 का पहला चरण, जानें पूरी प्रक्रिया
उत्तराखंड: निवेश के नाम पर बड़ा खेल! 1.31 करोड़ की ठगी, STF ने तीन आरोपी दबोचे
उत्तराखंड: धामी सरकार के एक्शन से घर-घर हो रही होम डिलीवरी
देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा शुरू,
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) आज हल्द्वानी शहर का यातायात / डायवर्जन प्लान 
