हल्द्वानी। मानसून से पहले जलभराव की समस्या को जड़ से खत्म करने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami के निर्देशों के बाद अब जिला स्तर पर तेजी से कार्रवाई शुरू हो गई है।
जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने हल्द्वानी में अधिकारियों की बैठक लेकर साफ कहा कि मानसून से पहले सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली जाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन इलाकों में हर साल जलभराव होता है, वहां का तुरंत निरीक्षण कर ठोस योजना बनाई जाए, ताकि लोगों को बारिश में परेशानी न झेलनी पड़े।
डीएम ने बताया कि हल्द्वानी में करीब 6 बड़े नालों की वजह से हर साल जलभराव की समस्या खड़ी होती है। इन नालों के साथ-साथ छोटे नालों की भी समुचित सफाई और निकासी की व्यवस्था की जाएगी। खासतौर पर नगर निगम के पुराने और नए वार्डों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
सबसे अहम बात यह है कि अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वे सिर्फ 3 दिन के अंदर डीपीआर तैयार कर प्रस्तुत करें। इसमें शहर के साथ-साथ ग्रामीण और रामनगर क्षेत्र के जलभराव वाले इलाकों को भी शामिल किया जाएगा।
बैठक में यह भी सामने आया कि रकसिया नाला अक्सर ओवरफ्लो हो जाता है…जिसके समाधान के लिए काम चल रहा है। चौफुला चौराहे से पनियाली तक नहर कवरिंग का काम पूरा हो चुका है…जबकि कलसिया नाले की सफाई मानसून से पहले कराने के निर्देश दिए गए हैं। काठगोदाम के देवखड़ी नाले पर चल रहे कार्यों को भी समय से पहले पूरा करने को कहा गया है।
रामनगर क्षेत्र के चोरपानी, गौजानी, पदमपुरी, भरतपुरी, लखनपुरी और मालधनचौड़ जैसे इलाकों में भी जलभराव से निपटने के लिए योजनाएं तैयार की जा रही हैं। मालधनचौड़ में होने वाले कामों से 7 गांवों को राहत मिलने की उम्मीद है।
जिलाधिकारी ने साफ कहा कि गांवों में पानी निकासी की व्यवस्था मजबूत की जाए ताकि किसानों को नुकसान न हो और मानसून के दौरान किसी तरह की परेशानी न आए।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) इस भर्ती परीक्षा की तिथियां निर्धारित
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कमरे में की आत्महत्या, हल्द्वानी के MBPG कॉलेज की छात्रा, एक मैसेज बना आखिरी संकेत..
सीएम धामी के निर्देश पर हल्द्वानी में एक्शन तेज, जलभराव से निपटने के लिए 3 दिन में डीपीआर तैयार करने के आदेश
देहरादून :(बड़ी खबर) उपनल कर्मियों के लिए और आदेश जारी
उत्तराखंड: अब सुरक्षित होंगे वन्यजीव! 12 KM लंबा एशिया का सबसे बड़ा कॉरिडोर तैयार, जानिए खासियत
उत्तराखंड: 20 दिन में आदेश नहीं तो कार्रवाई तय! सीएम पुष्कर सिंह धामी का सख्त संदेश
हल्द्वानी: अंडर-18 बास्केटबॉल प्रतियोगिता का भव्य समापन; ‘डाउनटाउन’ और ‘RBC’ की खिताबी जीत
देहरादून :(दुखद) सूचना विभाग कर्मी विनोद प्रसाद का आकस्मिक निधन
उत्तराखंड: आईएफएस संजीव चतुर्वेदी ने भत्तों की पूरी राशि दान की, पेश की मिसाल
हल्द्वानी: नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं के सशक्त भविष्य का सूर्योदय — भावना मेहरा 
