हल्द्वानी- महिला ने अपने डॉक्टर पति समेत ससुरालियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने पति , ससुर , चचिया ससुर और ननदोई पर गंभीर आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि सुहागरात के दिन डॉक्टर पति ने उससे अप्राकृतिक यौन संबंध बनाए और वीडियो भी बना डाली। चचिया ससुर, ससुर और ननदोई ने उससे छेड़छाड़ की। साथ ही दहेज कम लाने का ताना देकर उसे परेशान करने के भी आरोप लगाए गए हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।
कोतवाली में दी तहरीर में महिला ने बताया कि 29 जून 2020 को उसका विवाह नई दिल्ली निवासी माणिक शर्मा के साथ हुआ। तब सामर्थय के अनुसार परिवार ने खूब दान दहेज दिया। सोना, 12 लाख की हुंडई कार, तीन लाख के फर्नीचर समेत भरपूर सामान दिया। महिला का कहना है कि विवाह के बाद ससुराली कम दहेज देने की बात कहकर प्रताड़ित करने लगे। दो करोड़ रुपये व आडी या बीएमडब्ल्यू कार की मांग की जाने लगी। ससुरालियों ने बीएमडब्ल्यू व कम से कम 50 लाख रुपये लाने का दबाव बनाया। आरोप है कि 25 दिसंबर को 2020 को पति, ननद व सास किसी पार्टी में गए थे।
रात को ससुर व चचिया ससुर ने छेड़छाड़ व गलत काम करने का प्रयास किया। इससे पहले सुहागरात पर डाक्टर पति ने अप्राकृतिक यौन संबंध बनाकर वीडियो बनाई। आरोप है कि पांच जनवरी 2021 को ननदोई अपनी पत्नी से मिलने के बहाने उसके कमरे में घुस गया और अकेला पाकर गलत काम किया और पर्स में 10 हजार रुपये जबरदस्ती निकालकर ले गया।
कोतवाल हरेंद्र चौधरी ने बताया कि तहरीर के आधार पर महिला के पति माणिक शर्मा, सास रजनी शर्मा, ससुर राजेंद्र शर्मा, चचिया ससुर राकेश शर्मा, नंदोई संदीप शर्मा व ननद सोनाली शर्मा पर छेड़छाड़, दुष्कर्म, मारपीट, दहेज उत्पीड़ऩ आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : (बड़ी खबर) तीन पानी हाइवे हादसा अभिभावकों के लिए छोड़ गया कई सवाल, बच्चे निकले कार सवार
हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत और दो गंभीर घायल
उत्तराखंड में कचरा प्रबंधन को लेकर सख्ती, नए नियमों के पालन के लिए बनेगी कार्ययोजना
धामी सरकार में छह अधिकारियों को मिला प्रमोशन, जानिए कौन-कौन शामिल
सीएम धामी ने विकास कार्यों के लिए मंजूर किए 496 करोड़ रुपये
उत्तराखंड के 500 नर्सिंग और वार्ड बॉय को विदेश में नौकरी दिलाने का लक्ष्य, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
हल्द्वानी बेस अस्पताल की खिड़की से कूदकर फरार हुआ दुष्कर्म का आरोपी किशोर मचा हड़कम्प
उत्तराखंड : भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा, मलबे में दबकर दो श्रमिकों की मौत, एक घायल
उत्तराखंड : चमन के ऑडियो के मामले को भाजपा ने बनाया मुद्दा 
