किच्छा: हल्द्वानी रोड पर शनिवार देर रात बेनी मजार के पास डंपर की टक्कर से बाइक सवार दो युवक बेनी नदी में जा गिरे। दोनों को सीएचसी लाया गया। यहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे की हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। जिस युवक की मौत हुई है, वह नर्सिंग का छात्र था।
शनिवार रात अनुराग मिश्रा पुत्र अनिल मिश्रा और अमन कुमार पुत्र रामनरेश निवासी राजीव नगर बिन्दुखत्ता लालकुआं बाइक से सितारगंज में विवाह समारोह से शामिल होकर लौट रहे थे। देर रात लगभग डेढ़ बजे हल्द्वानी रोड पर बेनी मजार के निकट एक डंपर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सड़क पर गिर गई, जबकि दोनों युवक बेनी नदी में जा गिरे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। 108 एम्बुलेंस से दोनों को सीएचसी लाया गया। यहां चिकित्सकों ने अनुराग मिश्रा को मृत घोषित कर दिया। जबकि अमन को हायर सेंटर रेफर किया गया है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहां होली के दिन दुखद घटना
उत्तराखंड में ‘दादी-नानी योजना’ की तैयारी: 60+ महिलाओं के लिए नई नीति लाने की कवायद तेज
देहरादून : छत पर सोलर लगाने वालों को झटका! अब अतिरिक्त बिजली के मिलेंगे सिर्फ ₹2 प्रति यूनिट
उत्तराखंड: यहां सेक्स रैकेट का खुलासा, दो महिलाएं साहित 4 गिरफ्तार
उत्तराखंड की बेटी सुलभा जोशी ने रचा इतिहास
उत्तराखंड : किडनैपिंग और फिरौती का खेल बेनकाब, पुलिस ने चंद घंटों में 5 शातिर दबोचे
हल्द्वानी : मार्च में ही गर्मी का महाकहर, पारा 30 पार! क्या अब आएगा और भी खतरनाक दौर?
हल्द्वानी : होली में घर जा रहे हल्द्वानी के महिला सिपाही और उसके देवर के बैग चोरी
उत्तराखंड : गौरव नेगी साइंस इंस्पायर अवार्ड के लिए चयनित
नैनीताल : एरीज – चंद्र ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग में दिखा दुर्लभ नज़ारा 

