देहरादून: उत्तराखंड कैडर के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी और देहरादून के पूर्व जिलाधिकारी सविन बंसल को केंद्र सरकार में नई जिम्मेदारी मिली है। उन्हें तीन साल की केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर लोकसभा सचिवालय में संयुक्त सचिव (जॉइंट सेक्रेटरी) नियुक्त किया गया है।
सविन बंसल वर्ष 2009 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। लंबे समय से उनके केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने की चर्चा चल रही थी। अब नियुक्ति आदेश जारी होने के बाद वह जल्द ही अपनी नई जिम्मेदारी संभालेंगे।

उनकी यह नियुक्ति इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि लोकसभा सचिवालय से जुड़ा एक पुराना मामला एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। देहरादून में जिलाधिकारी रहते समय लोकसभा अध्यक्ष के एक दौरे के दौरान प्रोटोकॉल से जुड़े मुद्दे पर उनके खिलाफ शिकायत भेजी गई थी। हालांकि उस मामले में आगे कोई नई कार्रवाई नहीं हुई थी।
प्रशासनिक हलकों में इसे एक अहम नियुक्ति माना जा रहा है। वहीं उत्तराखंड में अन्य वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों की केंद्रीय प्रतिनियुक्ति और राज्य स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल की भी चर्चा तेज हो गई है।
इसके अलावा केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पूरी कर उत्तराखंड लौटी आईएएस अधिकारी ज्योति यादव को भी नई जिम्मेदारी मिलने का इंतजार है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून : डॉ. ढाल सिंह बिसेन उत्तराखण्ड के राज्यपाल नियुक्त
हल्द्वानी में 25 लाख से बनेगा जन मिलन केंद्र, विधायक सुमित हृदयेश ने किया शिलान्यास
उत्तराखंड: SIR को लेकर कांग्रेस पर बरसे प्रताप बिष्ट, बोले- आरोप लगाने के बजाय प्रमाण दें
धामी सरकार के फैसले से अग्निवीरों को फायदा, कर्नल अजय कोठियाल ने सीएम धामी का जताया आभार
सीएम धामी की शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, उत्तराखंड की 315 सड़कों और 32 पुलों पर बनी सहमति
उत्तराखंड : इस भर्ती की आई अपडेट
हरिद्वार कुंभ-2027 की तैयारियों को मिली रफ्तार, सीएम धामी ने लोगो, वेबसाइट और गीत किया जारी
पीएम मोदी के 25 साल के सेवाकाल पर सीएम धामी ने जताया आभार, उत्तराखंड में 2.25 लाख करोड़ के काम जारी
पीएम मोदी के 25 साल के सेवाकाल पर धामी कैबिनेट ने पारित किया धन्यवाद प्रस्ताव
हरिद्वार में धामी कैबिनेट की बैठक, 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर; पढ़ें फैसलों की पूरी सूची 
