हल्द्वानी में लीगेसी वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट का शुभारंभ, पुराने कचरे का होगा वैज्ञानिक निस्तारण

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: नगर निगम हल्द्वानी ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए लीगेसी वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट का शुभारंभ कर दिया है। महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने सोमवार को प्लांट का उद्घाटन किया।

इस मौके पर महापौर ने कहा कि डंपिंग स्थल पर वर्षों से जमा पुराने कचरे (लीगेसी वेस्ट) का वैज्ञानिक और पर्यावरणीय मानकों के अनुसार निस्तारण नगर निगम की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि इस परियोजना से डंपिंग स्थल के पुनर्विकास का रास्ता खुलेगा और शहर को स्वच्छ व बेहतर वातावरण मिलेगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: राजस्व ग्राम की अधिसूचना नहीं मिलने से नाराज बिंदुखत्ता के लोग, अब हल्द्वानी में महारैली और घेराव की तैयारी
Ad

महापौर ने कार्य कर रही संस्था को निर्देश दिए कि प्रोसेसिंग का काम तय समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए। साथ ही सभी पर्यावरणीय और कानूनी मानकों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के नए DFO बने आदित्य रत्न, उत्तराखंड में कई IFS अधिकारियों के तबादले

कार्यक्रम के दौरान नगर आयुक्त परितोष वर्मा, वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी चंद्रशेखर टोलिया सहित अन्य अधिकारियों ने प्लांट का निरीक्षण किया और कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : 21 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध मौत, सास पर उत्पीड़न के आरोप

नगर निगम ने शहरवासियों से भी स्वच्छता अभियान में सहयोग करने और कचरा प्रबंधन के प्रति जागरूक रहने की अपील की। अधिकारियों का कहना है कि जनसहभागिता से ही स्वच्छ और सुंदर हल्द्वानी का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

ADVERTISEMENTS
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें