देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकॉस्ट) परिसर में निर्माणाधीन साइंस सिटी परियोजना का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति (STIP) परिसंवाद कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि देहरादून में बन रही साइंस सिटी का निर्माण तेजी से चल रहा है। आने वाले समय में यह केंद्र उत्तराखंड ही नहीं….बल्कि देशभर के विद्यार्थियों, शोधकर्ताओं और वैज्ञानिकों के लिए विज्ञान, अनुसंधान और नवाचार का प्रमुख संस्थान बनेगा। उन्होंने कहा कि यहां युवाओं को आधुनिक तकनीकों और वैज्ञानिक संसाधनों का लाभ मिलेगा।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने ‘विज्ञान वाणी’ (88.8 मेगाहर्ट्ज), ‘विज्ञान दृश्यम’ और ‘विज्ञान धारा’ का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि इन माध्यमों से विज्ञान और तकनीक से जुड़ी जानकारी आम लोगों तक सरल भाषा में पहुंचेगी।
मुख्यमंत्री ने हरेला सप्ताह का उल्लेख करते हुए कहा कि यह पर्व पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी का संदेश देता है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधारोपण करने और पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने की अपील की।
उन्होंने कहा कि आज दुनिया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स, ड्रोन, डेटा साइंस, सेमीकंडक्टर और बायोटेक्नोलॉजी जैसे क्षेत्रों में तेजी से आगे बढ़ रही है। उत्तराखंड सरकार भी इन आधुनिक तकनीकों को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम कर रही है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य में विज्ञान एवं नवाचार को बढ़ावा देने के लिए साइंस एंड इनोवेशन सेंटर, डिजिटल लाइब्रेरी, स्टेम लैब, लैब्स ऑन व्हील्स और अन्य आधुनिक सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। साथ ही यूकॉस्ट परिसर में स्टार्टअप सेंटर विकसित करने के लिए भूमि उपलब्ध कराने की भी घोषणा की।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नेपाल में फिर हाहाकार!, अचानक आई बाढ़ से बह गए ढेरों पुल, 10 लोग लापता, 35 मकान डूबे
उत्तराखंड: राजस्व ग्राम की अधिसूचना नहीं मिलने से नाराज बिंदुखत्ता के लोग, अब हल्द्वानी में महारैली और घेराव की तैयारी
उत्तराखंड की 149 छात्राओं को सीएम धामी ने दिए स्मार्टफोन, बेटियों के लिए बताईं ये योजनाएं
उत्तराखंड: यहां तीन मंजिल से गिरकर विवाहिता की संदिग्ध मौत
हल्द्वानी के नए DFO बने आदित्य रत्न, उत्तराखंड में कई IFS अधिकारियों के तबादले
नैनीताल पहुंचते ही जाह्नवी कपूर ने किए मां नयना देवी के दर्शन, झील और मौसम की तारीफ की
उत्तराखंड : 21 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध मौत, सास पर उत्पीड़न के आरोप
Uttarakhand: नर्सिंग विद्यार्थियों के स्टाइपेंड की मांग को लेकर नर्सिंग एकता मंच ने किया स्वास्थ्य मंत्री आवास कूच
हल्द्वानी: नर्सिंग कॉलेज में रैगिंग का आरोप, दाखिले के दूसरे दिन ही छात्र ने छोड़ा कॉलेज
जसपाल राणा के जीवन पर आई किताब, सीएम धामी ने किया विमोचन…जानिए क्या है खास 

