अब जनता के बीच पहुंचेगी धामी सरकार, 15 दिन तक चलेगा खास अभियान

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने आम लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने और उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए 4 जुलाई से 18 जुलाई 2026 तक पूरे प्रदेश में 15 दिवसीय सेवा पखवाड़ा आयोजित करने का फैसला किया है। यह अभियान जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम के दूसरे चरण के तहत चलाया जाएगा।

इस दौरान राज्य के सभी जिलों, ब्लॉकों और तहसीलों में विशेष बहुद्देशीय शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों में विभिन्न विभागों के अधिकारी मौके पर मौजूद रहेंगें…और लोगों की समस्याओं का समाधान करने के साथ पात्र लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाएंगे।

ADVERTISEMENTS

अभियान के दौरान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। साथ ही पात्र लोगों को योजनाओं से जोड़ने, विकास कार्यों की जानकारी देने और सरकार की उपलब्धियों से आमजन को अवगत कराने पर भी विशेष जोर रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में ESIC मेडिकल कॉलेज को मिली मंजूरी, CM धामी ने PM मोदी और केंद्रीय मंत्री का जताया आभार

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सभी विभागाध्यक्षों और जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सेवा पखवाड़े के सभी कार्यक्रम समयबद्ध, प्रभावी और जनभागीदारी के साथ आयोजित किए जाएं। उन्होंने यह भी कहा है कि पहले चरण में जहां शिविर लगाए जा चुके हैं…वहां दोबारा शिविर न लगाए जाएं, ताकि अधिक से अधिक नए क्षेत्रों तक अभियान पहुंच सके।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : 191 देशों का भ्रमण कर करीब दो लाख किलोमीटर की ऐतिहासिक यात्रा कर हल्द्वानी पहुंचे साइकिलिस्ट सोमेन देवनाथ

राज्य सरकार का उद्देश्य इस अभियान के माध्यम से शासन और जनता के बीच संवाद को मजबूत बनाना, लोगों की समस्याओं का मौके पर समाधान करना और अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।

ADVERTISEMENTS
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें