- हल्द्वानी : हल्द्वानी से लापता हुआ नौवी का छात्र मिला
हल्द्वानी : हल्द्वानी के DPS में पढ़ने वाला कक्षा नवी का छात्र यथार्थ पिछले दिनों लापता हो गया था जिसकी स्कूटी जंगल में जली हुई मिली इसके बाद से परिजन बहुत परेशान हो गए पुलिस भी लगातार छात्र को खोज रही थी और आज पुलिस को छात्र को बरामद करने में सफलता मिली है पुलिस क्षेत्र अधिकारी नितिन लोहानी ने बताया कि दिल्ली से नबी के छात्र यथार्थ को सकुशल बरामद किया है बताया जा रहा है कि नाराजगी की वजह से छात्र दिल्ली चला गया और इसी नाराजगी में उसने अपनी स्कूटी भी जला दी थी।
जंगल के किनारे जली मिली थीं छात्र की स्कूटी और किताबें
टीपीनगर चौकी क्षेत्र के जीतपुर नेगी महादेव एनक्लेब वार्ड नंबर 56 निवासी योगेश मिश्रा शहर के प्रतिष्ठित कारोबारी हैं। उनका 15 वर्षीय इकलौता बेटा यथार्थ मिश्रा दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) में कक्षा नवीं का छात्र है। यथार्थ की परीक्षाएं चल रही हैं।शहर के प्रतिष्ठित दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) का छात्र 20 मार्च को रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया था। छात्र की स्कूटी व कापी-किताबें गोरापड़ाव बाईपास के जंगल में जली मिली थी। तब से पुलिस व एसओजी उसकी तलाश कर रही थी।
पुलिस ने कंट्रोल रूम में लगे फुटेज खंगाले। जिसमें छात्र गोरापड़ाव बाईपास के जंगल की ओर जाता दिखा। देर रात स्वजन और पुलिस इस क्षेत्र में पहुंची तो जंगल के किनारे छात्र की स्कूटी और कापी किताबें जली मिली थीं। जंगल की खाक छानने के बाद पुलिस ने सीसीटीवी के मदद से छात्र की तलाश शुरू की।
शनिवार देर रात पुलिस ने छात्र को दिल्ली से सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि छात्र ने स्कूटी व किताबें खुद फूंकी। छात्र को आज स्वजन के सुपुर्द कर दिया जाएगा।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : पति ने पत्नी-बेटे पर धारदार हथियार से किया हमला, फिर खुद की भी दे दी जान
देहरादून :(बड़ी खबर) नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा इस तारीख़ पर
हल्द्वानी : रेट्रो साइलेंसर पर हुए विवाद में युवक को मारा चाकू, आक्रोशित लोगों ने कोतवाली का किया घेराव
उत्तराखंड को 1129 करोड़ की सौगात, गृहमंत्री अमित शाह ने पुलिस, आपदा और गंगा कॉरिडोर से जुड़ी परियोजनाओं की रखी नींव
उत्तराखंड: हरिद्वार में केंद्रीय गृहमंत्री Amit Shah ने किया राज्यस्तरीय प्रदर्शनी का उद्घाटन
उत्तराखंड : जोशीमठ की गार्गी उनियाल ने भारतीय वायु सेना (IAF) में अधिकारी बनकर किया कीर्तिमान स्थापित
उत्तराखंड : बदबू से खुला मौत का राज़, पत्नी-बेटे के सड़े शव मिले, पति फरार
हल्द्वानी : लालकुआं गौला गेट पर संयुक्त टीम की बड़ी कार्रवाई, ओवरलोडिंग पर शिकंजा
हल्द्वानी : डॉ दिशा तिवारी का हल्द्वानी में हुआ स्वागत
उत्तराखंड: UPSC में पहाड़ के युवाओं ने लहराया परचम, देखें उत्तराखंड के युवाओं की पूरी लिस्ट 
