हल्द्वानी- कुमाऊं वासियों के लिए राहत की खबर, इस दिन से चलेगी काठगोदाम- दून विशेष ट्रेन

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी- कोरोनावायरस कोविड-19 के संक्रमण के मामलों में कमी आने के बाद अब धीरे-धीरे राहत मिलनी शुरू हो गई है इसी के चलते भारतीय रेलवे ने यात्री की सुविधा के लिए पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन द्वारा काठगोदाम-देहरादून विशेष (04125) गाड़ी का संचालन शुरू करने जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  Vegasino Casino: Γρήγορα Κέρδη και Υψηλής Έντασης Slot Play

यह विशेष गाड़ी 11 जून से काठगोदाम से चलाई जाएगी। यह गाड़ी प्रत्येक बुधवार एवं रविवार के स्थान पर सप्ताह में तीन दिन बुधवार, शुक्रवार एवं रविवार को चलाई जाएगी। वापसी में देहरादून-काठगोदाम विशेष (04126) गाड़ी दस जून से देहरादून से चलेगी। रेलवे के वरिष्ठ प्रवक्ता के मुताबिक, यह गाड़ी प्रत्येक मंगलवार एवं शनिवार के स्थान पर सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, बहस्पतिवार एवं शनिवार को चलाई जाएगी। इस गाड़ी में सभी कोच आरक्षित श्रेणी के होंगे। इसमें यात्रा करने वाले यात्रियों को कोविड-19 के मानकों का पालन करना होगा।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें