चम्पावत: जनपद चम्पावत के सीमांत और दुर्गम क्षेत्रों में आपातकालीन सेवाओं और तात्कालिक परिवहन को मजबूत करने के उद्देश्य से मंच में नया हेलीपैड तैयार हो गया है। यह परियोजना मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार जनहित में पूरी की गई है।
अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग, लोहाघाट ने बताया कि 25 लाख रुपये की लागत से निर्मित इस हेलीपैड का कुल व्यास 30 मीटर है। इसके आंतरिक हिस्से में 25 मीटर व्यास का सीसी कंक्रीट लगाया गया है, जो सुरक्षित और स्थायी लैंडिंग सुनिश्चित करता है। हेलीपैड के बाहरी हिस्से में 2.5 मीटर चौड़ाई की इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाई गई हैं….जिससे मजबूती और सौंदर्य सुनिश्चित हुआ है।
इस हेलीपैड के बनने से दुर्गम क्षेत्रों में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं, राहत और बचाव कार्यों में तेजी आएगी। साथ ही, क्षेत्रीय स्तर पर सुरक्षित और व्यवस्थित परिवहन भी सुनिश्चित होगा।
जिलाधिकारी ने बताया कि हेलीपैड का उपयोग आपातकालीन मेडिकल एवेकेशन, प्रशासनिक उड़ान सेवाओं और भविष्य में अन्य विकास कार्यों के लिए किया जाएगा। यह परियोजना स्थानीय नागरिकों के लिए तेज, सुलभ और आधुनिक आपातकालीन सुविधा उपलब्ध कराने के साथ-साथ प्रशासन की जन सुरक्षा और आपदा प्रबंधन क्षमताओं को भी मजबूत करेगी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : यहाँ थाने में महिला दरोगा से मारपीट, दंपति गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) सरकारी वाहन चालकों के 72 पदों पर भर्ती
देहरादून :(बड़ी खबर) 106 दरोगाओ के तबदले, चढ़ेंगे पहाड़
उत्तराखंड: STF की बड़ी कार्रवाई, 50 लाख की बिजली तार चोरी का खुलासा
उत्तराखंड: सीएम धामी ने खुद की स्व-गणना, डिजिटल जनगणना की शुरुआत
उत्तराखंड: कल नैनीताल पहुंचेंगे CM धामी, अधिकारियों संग कानून व्यवस्था पर करेंगे चर्चा
उत्तराखंड: वीकेंड पर हल्द्वानी-काठगोदाम में ट्रैफिक डायवर्जन लागू
उत्तराखंड: सीएम धामी का सख्त संदेश: अब योजनाओं में देरी नहीं, अधिकारियों को चेतावनी
हल्द्वानी: पत्रकार पर मुकदमे के विरोध में सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई वापस लेने की मांग
देहरादून :(भर्ती:भर्ती) 72 पदों पर आई सीधी भर्ती 

