हल्द्वानी : 1 यू०के एयर एनसीसी पंतनगर के एवर ग्रीन सेकेंडरी स्कूल में चल रहे वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के दौरान गर्ल्स कैडेटों ने फायरिंग रेंज पंतनगर में .22 मार्क एम०के-4 राइफल चलाने का अभ्यास किया।
इससे पूर्व शिविर में उत्तराखंड जैव प्रौद्योगिकी परिषद, हल्दी, पंतनगर के वैज्ञानिक डॉ. मणिन्द्र मोहन नें कैडेट्स को जल साक्षरता एवं गुणवत्ता की जानकारी दी तथा जलजनित बीमारियों से बचाव के लिए जागरूक किया।
डॉ. मणिन्द्र मोहन ने देश में पेयजल की घटती गुणवत्ता में गिरावट के लिए मानवीय हस्तक्षेप को मुख्य कारक बताया। उन्होंने जल की सुरक्षा एवं गुणवत्ता को बेहतर बनाये रखने के लिए आमजन की सहभागिता को जरूरी बताया। आगे बताया कि शुद्ध जल स्वस्थ जीवन का आधार है और मानव में 86 प्रतिशत से अधिक बीमारियां दूषित जल के सेवन से होती हैं। इस अवसर पर कैम्प कमान्डेंट ग्रुप कैप्टेन विवेक रावत, ट्रेनिंग स्टाफ ,विभिन्न उपवाहिनियों के सहयोगी एनसीसी अधिकारी उपस्थित रहे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : किडनैपिंग और फिरौती का खेल बेनकाब, पुलिस ने चंद घंटों में 5 शातिर दबोचे
हल्द्वानी : मार्च में ही गर्मी का महाकहर, पारा 30 पार! क्या अब आएगा और भी खतरनाक दौर?
हल्द्वानी : होली में घर जा रहे हल्द्वानी के महिला सिपाही और उसके देवर के बैग चोरी
उत्तराखंड : गौरव नेगी साइंस इंस्पायर अवार्ड के लिए चयनित
नैनीताल : एरीज – चंद्र ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग में दिखा दुर्लभ नज़ारा
उत्तराखंड: यहां 65 से अधिक देशों के साहित्यकार जुड़े, 30 नवोदित रचनाकार अलंकृत
उत्तराखंड : गदरपुर में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, मेडिकल स्टोर से भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद
उत्तराखंड: यहां ब्लेड से उठाया आत्मघाती कदम
उत्तराखंड : होली पर ऐसा रहेगा मौसम
हल्द्वानी: (बधाई) इंस्पायर अवार्ड के लिए कनिका और आरुष का चयन 

