उत्तराखंड के तेजस तिवारी का नाम लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के तेजस तिवारी का नाम लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज

हल्द्वानी ( उत्तराखंड ) के तेजस तिवारी को Limca Book of Records का प्रमाणपत्र प्राप्त हुआ है।

यह प्रमाणपत्र उन्हें जून 2023 में 5 वर्ष, 5 महीने और 7 दिन की आयु में सबसे कम उम्र के FIDE-rated शतरंज खिलाड़ी बनने के रिकॉर्ड के लिए प्रदान किया गया ।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : यहाँ बेटे के हमले में पिता की हुई मौत !

Limca Book द्वारा प्रमाणपत्र की जारी तिथि जून 2024 है, जबकि यह प्रमाणपत्र उन्हें अप्रैल 2026 में प्राप्त हुआ।

तेजस की यह उपलब्धि पूर्व में दर्ज हो चुकी है और अब आधिकारिक प्रमाणपत्र प्राप्त होने से इसकी औपचारिक पुष्टि हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं : युवराज खाती को मिली बड़ी जिम्मेदारी

3.5 वर्ष की आयु से शतरंज यात्रा की शुरुआत करने वाले तेजस तिवारी कम उम्र से ही अपने खेल के प्रदर्शन से देश – विदेश में अपनी प्रतिभा दिखा रहे है ।

इससे पूर्व , तेजस तिवारी को वर्ष 2024 में Guinness World Records से संबंधित एक शतरंज टूर्नामेंट में भागीदारी के लिए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की ओर से प्रमाणपत्र भी प्राप्त हो चुका है ।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी :(बड़ी खबर) काठगोदाम-रानीबाग बाईपास का निर्माण अगले महीने से होगा शुरू

तेजस दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल हल्द्वानी में कक्षा 3 के छात्र है ।

Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें