नैनीताल के युवा विधायक संजीव आर्य के प्रयासों से बेतालघाट के ग्रामीणों को नैनीताल मुख्यालय से सीधे जोड़ने के लिए अथक प्रयासों के बाद विड़ारी पोखराधार मोटर मार्ग को वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष पीसी गोरखा ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2006 में तत्कालीन विधानसभा अध्यक्ष यशपाल आर्य द्वारा 5 किलोमीटर सड़क स्वीकृति प्रदान की गई थी तब से वन भूमि प्रकरण के कारण यह सड़क निर्माण रुका हुआ था जिसके बाद निरंतर प्रयास से भारत सरकार वन मंत्रालय से मोटर मार्ग की स्वीकृति प्राप्त हुई।
यह भी पढ़े 👉नई दिल्ली- देश के टॉप 50 पुलिस कप्तान में एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी का नाम भी, दीजिये बधाई
इस बीच विभाग की स्वीकृति में देरी के कारण 90 लाख की लागत में केवल 2 किलोमीटर ही मोटर मार्ग का निर्माण हो पाया अब शासन ने सड़क निर्माण हेतु ₹1 करोड़ 75 लाख की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है। जिससे नैनीताल मुख्यालय से क़रीब बीस किमी की दूरी पर बसे नोनियाँ विनायक ,रिखोली दनखोरी ,विडारी चुलिया गाँव की दूरी बहुत सुगम हो जायेगी । पूर्व विधायक खडकसिह बोहरा के पैत्रिक गाँव चुलिया विडारी पोखराधार मोटर मार्ग से जोड़ने के सपने को विधायक संजीव आर्य व उनके पिता कैविनेट मंत्री यशपाल आर्य ने पूरा कर दिखाया । अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष पीसी गोरखा ने बताया कि इस सराहनीय कार्य, पाली विडारी पोखराधार मोटर मार्ग में रिवाईज स्टीमेट के अंतर्गत पौने दो करोड़ की धनराशि की तीन किमी मार्ग की वित्तीय स्वीकृति के लिए विधायक संजीव आर्य कैविनेट मंत्री यशपाल आर्य व मुख्यमंत्री जी का आभार प्रकट किया गया है ।

यह भी पढ़े 👉हल्द्वानी- सांसद अजय भट्ट ने इस युवा नेता को दी यह बड़ी जिम्मेदारी

यह भी पढ़े 👉देहरादून- (बड़ी खबर) इस तारीख से शुरू होगा नया शिक्षण सत्र, देखिए आदेश
यह भी पढ़े 👉नैनीताल- DM धीराज सिंह ने होली की दी बधाई, साथ ही बताया यह तरीका
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



लालकुआं की शिवानी बिष्ट बनीं नायब तहसीलदार
उत्तराखंड : यहां फर्जी प्रमाण-पत्र बनाने में 10 पर केस, दो हिरासत में
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) इन इलाकों में आज से बिजली कटौती, 8 अक्टूबर तक रहेगा असर
उत्तराखंड: आयुष बेलवाल बने लोअर PCS-2024 टॉपर, बिक्रांत सिंह दूसरे नंबर पर
उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, सात जिलों में स्कूल बंद
नैनीताल में 26 सितंबर को रेड अलर्ट! डीएम ने ट्रेकिंग पर लगाई रोक, इन जगहों पर खास निगरानी
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) छात्र संघ के 11 पदों के लिए 80 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
उत्तराखंड: चारधाम यात्रा को लेकर बड़ा अपडेट! 26-27 सितंबर के रेड अलर्ट के बीच प्रशासन ने लिया ये फैसला
उत्तराखंड: पेंशनरों और सरकारी कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर, बैंक हड़ताल से पहले खाते में आएगा भुगतान 
