नैनीताल -मुख्य कोषाधिकारी नैनीताल अनिता आर्या ने बताया कि आजकल साईबर अपराधियों द्वारा पेंशनधारकों को जीवन प्रमाण पत्र आनलाईन अपडेट करने के लिए फोन कॉल किया जा रहा है, उनके पास पेंशनधारकों से सम्बन्धी समस्त सूचना यथा सेवानिवृत की तिथि, पी0पी0ओ0 नम्बर, बैंक खाता सम्बन्धी सूचना, आधार कार्ड नम्बर, स्थायी पता, मासिक पेंशन एवं नामिनी सम्बन्धी जानकारी होती है, ताकि पेंशनधारकों को विश्वास दिलाया जा सके कि वे कोषागार/उपकोषागार अथवा पेंशन निदेशालय से सम्बन्धित हैं एवं वे पेंशनधारकों को पूरा डेटा बताते हुये मोबाईल नम्बर पर आई हुई ओ0टी0पी0 साझा करने के लिए कहते हैं,
पेंशनधारकों द्वारा ओ0टी0पी0 साझा करते ही साईबर अपराधी सम्बन्धित पेंशनधारक के बैंक खाते में जमा सम्पूर्ण धनराशि को अन्यत्र बैंक खाते अथवा वालेट में हस्तान्तरित कर देते हैं, जिससे पेंशनधारक आर्थिक ठगी का शिकार हो जाते हैं। अतः पेंशनधारक सावधान रहें,
कोषागार/उपकोषागार अथवा पेंशन निदेशालय द्वारा किसी भी पेंशनभोगी को जीवन प्रमाण पत्र ऑनलाईन अपडेट करने के लिए किसी भी प्रकार का फोन कॉल नहीं किया जाता है। यह पेंशनधारक का कर्तव्य है कि वे अपने जीवन प्रमाण पत्र को व्यक्तिगत रूप से कोषागार/उपकोषागार अथवा पेंशन निदेशालय में जाकर अपडेट करायें। पेंशनधारक इस तरह की फर्जी एवं अनजान कॉल से सावधान रहें एवं अन्य पेंशनधारकों को भी सावधान करें, जिससे कि इस तरह की साईबर ठगी से बचा जा सके।
ADVERTISEMENTS
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: विवाहिता आत्महत्या केस में बड़ा खुलासा, पुलिस ने मुख्य आरोपी आशिक अली को किया गिरफ्तार
उत्तराखंड: भारी बारिश के बीच चोरगलिया में बड़ा हादसा, पेड़ गिरने से दो मकान क्षतिग्रस्त
उत्तराखंड: आंदोलन नहीं, बातचीत से निकलेगा समाधान, बिंदुखत्ता को लेकर कैड़ा बोले—सीएम धामी आपके साथ हैं
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में हजारों ग्रामीणों का शक्ति प्रदर्शन, लालकुआं की सड़कों पर गूंजा नारा…अधिसूचना चाहिए, आश्वासन नहीं
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता आंदोलन में गरमाया माहौल, मंच से विधायक मोहन बिष्ट पर बरसे वक्ता
उत्तराखंड में बारिश ने किया बेहाल कई जिलों में अलर्ट, नैनीताल में थमी रफ्तार… 15 रास्ते बंद
उत्तराखंड: जखोल की अनुसूया रावत का लोअर पीसीएस में चयन, खाद्य पूर्ति निरीक्षक बनीं
चुनाव आयोग का SIR पर नया निर्देश, ERO दफ्तर बुलाने के बजाय घर से जुटाए जाएंगे दस्तावेज
SDRF उत्तराखंड ने हासिल की अहम उपलब्धि, ISO 9001 Certification की प्रक्रिया हुई पूरी
उत्तराखंड: सीएम धामी ने बारिश और आपदा प्रबंधन की स्थिति का लिया अपडेट, अधिकारी अलर्ट मोड पर 
