नैनीताल में 22 से 26 दिसंबर 2025 तक भव्य विंटर कार्निवाल–2025 का आयोजन
नैनीताल। जनपद नैनीताल में शीतकालीन पर्यटन को प्रभावी रूप से प्रोत्साहित करने, स्थानीय संस्कृति, लोक कला, हस्तशिल्प एवं आजीविका से जुड़ी गतिविधियों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के उद्देश्य से 22 दिसम्बर 2025 से 26 दिसम्बर 2025 तक “विंटर कार्निवाल–2025” का भव्य आयोजन किया जा रहा है।
अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), नैनीताल विवेक राय ने अवगत कराया कि विंटर कार्निवाल के दौरान नगर के विभिन्न प्रमुख स्थलों पर विविध सांस्कृतिक, पर्यटन एवं मनोरंजन से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्निवाल के अंतर्गत सांस्कृतिक झांकियां, लोकनृत्य एवं लोकगीतों की प्रस्तुतियां, बैंड शो, बोट रेस, दीप प्रज्वलन कार्यक्रम, फूड फेस्टिवल, टांकी बैंड, ऐपन प्रतियोगिता, विंटर लाइन, हस्तशिल्प प्रदर्शनी, एस्ट्रो टूरिज्म, आर्टिफिशियल रॉक क्लाइंबिंग, नुक्कड़ नाटक, लाइट एंड साउंड शो सहित अनेक आकर्षण आमजन एवं पर्यटकों के लिए केंद्र बिंदु रहेंगे।
कार्यक्रमों के सफल संचालन हेतु विभिन्न विभागों, स्थानीय संस्थाओं, सामाजिक संगठनों एवं स्वयं सहायता समूहों की सहभागिता सुनिश्चित की गई है। विंटर कार्निवाल–2025 से स्थानीय कलाकारों को मंच मिलने के साथ-साथ पर्यटन, होटल व्यवसाय, हस्तशिल्प एवं स्थानीय उत्पादों को भी बढ़ावा मिलेगा।
प्रशासन द्वारा आमजन एवं देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों से अपील की गई है कि वे इस सांस्कृतिक महोत्सव में सहभागिता कर नैनीताल की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत एवं प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लें।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहां युवक की हत्या के चार दोषियों को मिली ये सज़ा
उत्तराखंड : गुलदार के हमले से खाई में गिरकर महिला की मौत
देहरादून : प्रदेश के स्कूलों में गर्मी और सर्दी की समान छुट्टी
उत्तराखंड: यहां बोर्ड परीक्षाओं के विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाने स्कूलों में उतरेंगे 100 अधिकारी
उत्तराखंड : मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 37.23 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी।
हल्द्वानी: यहां बड़ा धोखा हुआ SSP के पास पहुंचे लोग, फरार सुनार की तलाश में जुटी पुलिस
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कमिश्नर दरबार में भूमि विवाद, धोखाधड़ी से धनराशि हडपने, अवैध निर्माण, पारिवारिक विवाद
उत्तराखंड में OBC समुदाय के लिए बड़ी योजना, अब एक ही छत के नीचे मिलेंगी सुविधाएं
उत्तराखंड: जनता दर्शन में रो पड़ी बुजुर्ग महिला… डीएम ने तुरंत कर दिया 35 हजार का पानी बिल माफ!
देहरादून:(बड़ी खबर) मुख्यमंत्री ने इस योजना का किया शुभारंभ 

