Nainital News: आये दिन मनचलों द्वारा छेड़छाड़ की घटनाएं सामने आती है। अब उत्तराखंड परिवहन निगम के परिचालक ने छात्राओं से छेड़छाड़ कर डाली। जिसके बाद परिचालक की जमकर धुनाई कर दी। खबर नैनीताल-मुक्तेश्वर रूट पर चलने वाली बस के परिचालक ने छात्राओं से छेड़छाड़ कर दी। विरोध के बावजूद लंबे समय से परिचालक के बाज नहीं आने पर शनिवार को कुछ छात्राओं का सब्र टूट गया। इसके बाद उन्होंने पुलिसकर्मियों को छेड़छाड़ की सूचना दी। खबर लोगांे तक पहुंची तो इसके बाद भीड़ ने परिचालक को पकड़ उसकी पिटाई कर दी और पुलिस के हवाले कर दिया।
जानकारी के अनुसार डीएसबी परिसर में पढ़ने वाली कुछ छात्राओं ने शनिवार सुबह डांट पर तैनात पुलिसकर्मियों को रोडवेज बस परिचालक द्वारा छेड़छाड़ किये जाने के आरोप लगाए। तभी डांठ पर खड़े लोगों को इस खबर की भनक लगी। फिर क्या था लोगों ने बस अड्डे पर पहुंचकर परिचालक की जमकर पिटाई कर दी।
सूचना पर पुलिस बीच-बचाव कर किसी तरह परिचालक को भीड़ से बचाकर थाने ले गई। जहां छात्राओं ने तहरीर सौपने के साथ ही एसओ को आपबीती सुनाई। छात्राओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि लंबे समय से बस परिचालक उनके साथ छेड़छाड़ और अभद्रता करता है। कई बार वह इसका विरोध जता चुके है। ऐसे में अगले दिन परिचालक बस में नहीं बैठाता है। जिससे उनकों दूसरे वाहनों से कॉलेज तक आना पड़ता है। एसओ ने बताया कि छात्रा के कार्रवाई नहीं चाहने पर मुक्तेश्वर निवासी परिचालक नवीन चंद्र आर्य के विरुद्ध 81 पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई कर छोड़ दिया गया।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : (बड़ी खबर) तीन पानी हाइवे हादसा अभिभावकों के लिए छोड़ गया कई सवाल, बच्चे निकले कार सवार
हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत और दो गंभीर घायल
उत्तराखंड में कचरा प्रबंधन को लेकर सख्ती, नए नियमों के पालन के लिए बनेगी कार्ययोजना
धामी सरकार में छह अधिकारियों को मिला प्रमोशन, जानिए कौन-कौन शामिल
सीएम धामी ने विकास कार्यों के लिए मंजूर किए 496 करोड़ रुपये
उत्तराखंड के 500 नर्सिंग और वार्ड बॉय को विदेश में नौकरी दिलाने का लक्ष्य, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
हल्द्वानी बेस अस्पताल की खिड़की से कूदकर फरार हुआ दुष्कर्म का आरोपी किशोर मचा हड़कम्प
उत्तराखंड : भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा, मलबे में दबकर दो श्रमिकों की मौत, एक घायल
उत्तराखंड : चमन के ऑडियो के मामले को भाजपा ने बनाया मुद्दा 

