नैनीताल- जिले में कई प्रतिष्ठानों में आज भी एक्सपायरी डेट का माल बेचा जा रहा है इस बात की तस्दीक तब हुई जब स्वयं भीमताल विकास भवन के कर्मचारियों ने इस बात की शिकायत की कि मल्लीताल भीमताल में पडालनी जर्नल स्टोर में एक्सपायरी डेट का माल बेचा जा रहा है जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने खाद्य सुरक्षा विभाग को आवश्यक कार्यवाही के लिए निर्देश दिए।
सीडीओ संदीप कुमार के निर्देश के बाद खाद्य सुरक्षा अधिकारी कैलाश चंद्र टम्टा और नंदकिशोर ने संयुक्त रूप से छापेमारी में पाया कि भीमताल स्थित पडालनी जनरल स्टोर में नमकीन दलिया सहित कई अन्य खाद्य पदार्थ एक्सपायरी डेट के हैं। जिस पर मौके पर ही खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने खाद्य संरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 की धारा 26, 27 और 58 के तहत चालान किया और धारा 58 के तहत अधिकतम ₹2 लाख तक के जुर्माने का प्रावधान है। इसके अलावा खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने सभी एक्सपायरी डेट के खाद्य सामग्री मौके पर नष्ट करवाई।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहाँ हुआ गैस सिलिंडर से धमाका, चार लोग झुलसे, मची अफरा-तफरी
उत्तराखंड: महिला तस्कर के पास से 60 लाख की स्मैक, हल्द्वानी का बड़ा खुलासा
हल्द्वानी: यहां महिला ने की आत्महत्या, लिखा सुसाइड नोट, इलाके में सनसनी
उत्तराखंड: यहाँ सुसाइड नोट लिखकर महिला ने दी जान, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड: रामनगर में 25 अप्रैल से जनगणना 2027 का पहला चरण, जानें पूरी प्रक्रिया
उत्तराखंड: निवेश के नाम पर बड़ा खेल! 1.31 करोड़ की ठगी, STF ने तीन आरोपी दबोचे
उत्तराखंड: धामी सरकार के एक्शन से घर-घर हो रही होम डिलीवरी
देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा शुरू,
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) आज हल्द्वानी शहर का यातायात / डायवर्जन प्लान
हल्द्वानी : दुकानों का किराया बढ़ेगा, टैक्स में 25% छूट 

