Nainital News: सरोवर नगरी नैनीताल में इससे पहले भी कई होटलों में शव मिलने की खबरें आई है। अब नैनीताल के एक होटल में महिला का शव मिला है। मौके से उसका पति फरार हो गया है फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।महिला की हत्या की आशंका जताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार मुरादाबाद निवासी मोहम्मद गुलजार अपनी पत्नी इरम खान के साथ घूमने के लिए नैनीताल आए थे। बताया जा रहा है कि उन्होंने नेशनल होटल में कमरा बुक कराया। मंगलवार को मो. गुलजार ने होटल कर्मियों को बताया कि पत्नी की तबीयत खराब है। वह डॉक्टर को लेने जा रहा है। लेकिन कई घंटे बाद भी जब वह वापस नहीं आया तो होटल कर्मियों ने खिड़की से कमरे के भीतर झांक कर देखा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।
अंदर इरम खान बिस्तर पर बेसुध पड़ी थी। सीओ विभा दीक्षित ने बताया कि फॉरेंसिक टीम को हल्द्वानी से बुलाया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई हैं। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही महिला की मौत का कारण पता चल सकेगा।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड खनन विभाग को मिला गोल्ड अवॉर्ड
उत्तराखंड: 25 हजार की घूस लेते पकड़ा गया फारेस्टर, सतर्कता टीम का बड़ा एक्शन
उत्तराखंड: जनता की शिकायतों पर सख्त आयुक्त, तुरंत कार्रवाई के दिए निर्देश
रुद्रपुर :(बड़ी खबर) IG कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल का “मिशन संवाद” हो रहा सफल
सीएम धामी के एक के बाद एक बड़े फैसले, उत्तराखंड में विकास की रफ्तार हुई तेज
उत्तराखंड मे गैस और ईंधन की पर्याप्त आपूर्ति, घबराने की जरूरत नहीं : मुख्य सचिव
देहरादून :(बड़ी खबर) दिल्ली जाकर 3 पूर्व विधायक, पूर्व मेयर, पूर्व ब्लॉक प्रमुख और चैयरमैन सहित 6 बड़े नेता कांग्रेस में शामिल
देहरादून :(बड़ी खबर) खाड़ी देशों में फंसे उत्तराखंड के लोगों के लिए नया आदेश
उत्तराखंड: कुमाऊं विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश शुरू
उत्तराखंड: नोटिस के बाद भी नहीं भरा बिल, UPCL ने मंत्री के भाई के गोदाम की बिजली काटी 
