नैनीताल जिले के भीमताल स्थित ब्लॉक रोड में एक लैपर्ड कैट का मृत शावक राहगीरों को दिखा । क्षेत्रीय लोगों को इसकी सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर तमाशबीनों की भीड़ लग गई । आनन फानन में इसकी जानकारी वन विभाग को दी गई । अनुमान लगाया जा रहा है कि विलुप्तप्राय प्रजाति के इस सुंदर वन्यजीव को कुत्तों ने देर रात या तड़के सवेरे घेरकर मारा होगा । अति महत्वपूर्ण श्रेणी में आने वाले इस आकर्षक प्राणी को बेहद शर्मिला माना जाता है । मृत शावक के शरीर को जगह जगह से नोचा गया है जिससे लगता है कि उसे आवारा कुत्तों ने नोचा होगा ।कुछ समय पहले भी नैनीताल की ठंडी सड़क में एक लैपर्ड कैट के टहलने का वीडियो वाइरल हुआ था । इसके अलावा अरविंद आश्रम के पीछे मृत माँ के साथ लैपर्ड कैट के दो शावकों को रैस्क्यू कर रानीबाग सेंटर भेजा गया था, स्थानीय निवासियों ने शिड्यूल वन में आने वाले लैपर्ड कैट की सूचना वन विभाग को दे दी है ।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड परिषदीय परीक्षा 2026 शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, इस तारीख से शुरू होगा उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन
उत्तराखंड: व्यापार में घाटा और दो मौतें: दादा की 13वीं पर पोते ने गोली मारकर पूरी की कसम!
हल्द्वानी : चयनित अग्निवीरो से मिले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह कहा भारतीय सेना में आपका स्वागत है
इस हादसे के बाद ब्ला-ब्ला प्लेटफॉर्म पर सख्ती, उत्तराखंड में होगा बैन!
उत्तराखंड: चमोली में बारिश के बाद भूस्खलन, बदरीनाथ हाईवे बंद
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) धामी धाकड़ ही नहीं धुरंधर धामी है: राजनाथ सिंह
हल्द्वानी में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का भव्य स्वागत, हजारों लोगों की मौजूदगी
उत्तराखंड: हाईस्कूल-इंटर की कापियां इस तारीख से जांची जाएंगी
हल्द्वानी :(दुःखद) नशे के इंजेक्शन से बुझ गया घर का इकलौता चिराग 
