भीमताल- उत्तराखंड के भीमताल में फायर स्टेशन(दमकल स्टेशन)की वर्षों पुरानी मांग पूरी नहीं होने के कारण आज व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बन्द रखे । नैनीताल के भीमताल में आज प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल ने राज्य सरकार और पुलिस महकमे से भीमताल में फायर स्टेशन स्थापित करने की मांग की । व्यापारियों ने फायर स्टेशन की वर्षों पुरानी मांग पूरी नहीं होने के कारण आज बन्द का आह्वान किया था ।व्यापारियों का कहना है कि भीमताल में कई सालों से फायर स्टेशन की मांग अभी भी पूरी नहीं हुई है । फायर स्टेशन नहीं होने के कारण आग की स्थिति में दमकल की गाड़ियां हल्द्वानी और नैनीताल से भीमताल आती है, जिसमे कई बार काफी समय लग जाता है । अभी पिछले दिनों भीमताल डांट में चार दुकानों में आग लग गई और नैनीताल से फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंचने तक दुकान खाक हो गई और इस बात को लेकर व्यापारियों में रोष है । उन्होंने कहा कि भीमताल क्षेत्र में कई होटल, बैंक, स्कूल और घनी आबादी है, जिसके बावजूद यहांपर फायर स्टेशन अभीतक नहीं खोला गया है । व्यापारियों ने दावा किया है कि भीमताल क्षेत्र में लगभग एक हजार से ज्यादा दुकानें हैं जिन्हें हर पल खतरा है । व्यापारियों ने मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
यह भी पढ़े 👉हल्द्वानी-(अभी-अभी) प्रेमी युगल ने खाया जहर, पुलिस छानबीन में जुटी
यह भी पढ़े 👉देहरादून-(बड़ी खबर) महिला सुरक्षा को लेकर तीरथ सरकार ने लिया फैसला, इस समिति का हुआ गठन
यह भी पढ़े 👉हल्द्वानी- युवक को महिला ने फोन कर बुलाया, पर हो गया यह कांड
यह भी पढ़े 👉उत्तराखंड- पूर्णागिरि मेले को लेकर SOP जारी, इन बातों का रखना होगा ध्यान
यह भी पढ़े 👉उत्तराखंड- पैसे देकर महिला को ले गया होटल, फिर ऐसे उतार दिया मौत के घाट

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : यहां एसएसपी ने कर डाले पुलिस कर्मियों के बम्पर तबादले
उत्तराखंड: यहाँ हुआ गैस सिलिंडर से धमाका, चार लोग झुलसे, मची अफरा-तफरी
उत्तराखंड: महिला तस्कर के पास से 60 लाख की स्मैक, हल्द्वानी का बड़ा खुलासा
हल्द्वानी: यहां महिला ने की आत्महत्या, लिखा सुसाइड नोट, इलाके में सनसनी
उत्तराखंड: यहाँ सुसाइड नोट लिखकर महिला ने दी जान, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड: रामनगर में 25 अप्रैल से जनगणना 2027 का पहला चरण, जानें पूरी प्रक्रिया
उत्तराखंड: निवेश के नाम पर बड़ा खेल! 1.31 करोड़ की ठगी, STF ने तीन आरोपी दबोचे
उत्तराखंड: धामी सरकार के एक्शन से घर-घर हो रही होम डिलीवरी
देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा शुरू,
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) आज हल्द्वानी शहर का यातायात / डायवर्जन प्लान 
