नैनीताल- नैनीताल घूमने आये एक दंपत्ति की 12 वर्षीय बेटी की संदिग्ध हालातों में मौत हो गई। परिजन बच्ची को बीडी पांडे जिला अस्पताल लेकर आये थे। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नई दिल्ली से एक पर्यटक दंपत्ति दिल्ली से नैनीताल घूमने आया था। साथ में इनकी 12 साल की बिटिया भी आई हुई थी। पर्यटक का नाम अमूल्य ढींगरा बताया जा रहा है, जो कि 821 ओल्ड क्वार्टर, नई दिल्ली के निवासी हैं। पति-पत्नी और बच्ची रामगढ़ क्षेत्र के एक होटल में रूके थे।
बालिका के पिता अमूल्य ढींगरा के अनुसार आज शनिवार सुबह उनकी 12 वर्षीय बिटिया आद्या की तबियत अचानक खराब हो गई। उसे पेट दर्द की शिकायत थी। वह लोग उसे तब 108 एंबूलसेंस से रामगढ़ के अस्पताल ले आये। यहां उनकी बच्ची का चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। जिसके बाद भी जब उसके स्वास्थ्य में सुधार नहीं आया तो नैनीताल रेफर कर दिया गया।
जिसके बाद वह बच्ची को बीडी पांडे जिला अस्पताल में लाये, लेकिन यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर सूचना पर मल्लीताल कोतवाली से पुलिस पहुंच गई। आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की। बताया जा रहा है कि बच्ची के परिजनों द्वारा जबरदस्त हंगामा भी किया गया। मृतका के माता-पिता पोस्टमार्टम के लिए तैयार नहीं थे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: बनभूलपुरा क्षेत्र में चोरों का आतंक, गौला की गाड़ियों से 19 बैटरियां चोरी
देहरादून: उत्तराखंड क्रिकेट टीम पहुंची रणजी के सेमीफाइनल में सीएम ने दी बधाई
उत्तराखंड: उत्तरायणी कौथिक महोत्सव के समापन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
उत्तराखंड: बिठौरिया में विराट हिन्दू सम्मेलन, संस्कृति और एकता पर दिया जोर
उत्तराखंड: बीज मंत्र से दूर होते हैं सभी दुख: मनोज कृष्ण जोशी
उत्तराखंड बिजनेस एक्सीलेंस अवार्ड्स 2026 का भव्य समापन, हल्द्वानी में सजी सफलता की शाम
उत्तराखंड: यहां सिंचाई विभाग की खुली नहर में बुजुर्ग हुए चोटिल; जिला प्रशासन की क्यूआरटी ने दर्ज कराया मुकदमा
उत्तराखंड: यहाँ पूर्व विधायक के भाई की पड़ोसीने की निर्मम हत्या
उत्तराखंड: खटीमा दौरे के दूसरे दिन मुख्यमंत्री धामी ने सुनी जनसमस्याएं
उत्तराखंड: खटीमा में क्रिकेट मैच के दौरान सीएम धामी ने मारा लंबा शॉट, खिलाड़ी भी रह गए दंग 

