नैनीताल-ज्योलिकोट क्षेत्र में शनिवार देर रात जिओ कंपनी का वाहन गहरी खाई में गिर गया। हादसे में वाहन चालक समेत सवार पांच लोग घायल हो गए। इनमें से गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा गया जहाँ दो लोगों की मौत हो गई है। शनिवार देर रात 12:00 बजे भवाली से एक्सयूवी वाहन से हल्द्वानी की ओर जा रहे थे इस दौरान बेतालघाट निवासी सतपाल आर्य वाहन चला रहा था। जबकि वाहन में रुद्रपुर निवासी अजय राणा, पप्पू कश्यप, हल्द्वानी निवासी विरेंद्र और ओखलकांडा निवासी चंदन बैठे हुए थे। ज्योलीकोट से कुछ आगे जाने पर संकरे मोड़ में अचानक वाहन अनियंत्रित हो गया और गहरी खाई में गिर गया।
एक अन्य दूसरी घटना में ज्योलीकोट क्षेत्र में अनियंत्रित होकर एक बोलेरो वाहन 50 फीट गहरी खाई में गिर गया। हादसे में वाहन चालक समेत एक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू अभियान कर घायल को खाई से निकाल कर सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने एक को मृत घोषित कर दिया। मूल रूप से बिहार निवासी मृतक नैनीताल के आर्माडेल होटल में लेडी किलर फ़िल्म की शूटिंग के लिए शूटिंग स्टाफ के तौर पर काम करने आया था।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: नदी का जलस्तर बढ़ते ही जंगल में फंसे 6 छात्र, 6 KM पैदल चलकर पहुंची SDRF टीम
चमोली में भारी बारिश का कहर, कल्पेश्वर मंदिर के ऊपर भूस्खलन; परिसर में घुसा मलबा
उत्तराखंड : 10 हजार की रिश्वत लेते सहायक कृषि अधिकारी गिरफ्तार
उत्तराखंड (दुखद) : हल्द्वानी में करंट से पिता और पुत्री की मौत
अल्मोड़ा के रवि टम्टा ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से की मुलाकात, फ्लाइंग कार ‘HAPIDA SKYNEX’ का रखा विजन
उत्तराखंड: यहां सो रही पत्नी का गला घोंटा, खेत में फेंका
उत्तराखंड : -बेटी की करंट से मौत के बाद अधिकारी निलंबित, यूपीसीएल एमडी ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश 
