देहरादून- Weather Alert: उत्तराखंड में पिछले दो सप्ताह से पड़ रही भीषण गर्मी से कुछ राहत मिलने की संभावना है
मौसम का मिजाज बदलने लगा है शनिवार को कुमाऊं के अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ में जहां बारिश से राहत मिली वहीं केदारनाथ और बद्रीनाथ में झमाझम बारिश हुई। देहरादून में अंधड़ ने दुश्वारियां बढ़ाई।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक रविवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, नैनीताल और चंपावत जिले में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। तथा मैदानी क्षेत्रों में दिन के समय तेज सतही झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है।
जबकि 13 और 14 जून को उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं बारिश के आसार हैं। राज्य के शेष जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। कुछ जगहों पर दिन के समय तेज सतही झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने 14 जून के बाद राज्य में बारिश में बढ़ोतरी के आसार जताए हैं।
15 जून के बाद प्री मानसूनी बारिश से राहत मिल सकती है।
मौसम विभाग के निदेशक डॉ विक्रम सिंह का कहना है कि मानसून आने में अभी थोड़ा बहुत वक्त लगेगा। उनका कहना है कि 20 जून तक मानसून उत्तराखंड में दस्तक दे सकता है। उन्होंने कहा कि 15 जून के बाद मौसम में थोड़ा बदलाव होगा।
उनका कहना है कि राज्य के पर्वतीय व मैदानी क्षेत्रों में 15 जून के बाद कहीं—कहीं हल्की प्री मानसूनी बारिश हो सकती है जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत जरूर मिल सकती है। लेकिन 20 जून के बाद ही पूरी राहत मिल सकेगी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: बेटी हुई तो पति ने महिला कॉन्स्टेबल को पीटा: गला दबाकर मारने की कोशिश का आरोप, सास समेत 5 पर केस
उत्तराखंड: सुमित हृदयेश की डिजिटल सुरक्षा और पारिवारिक निजता को लेकर पुलिस से जांच की मांग
उत्तराखंड: अजीत डोभाल पर टिप्पणी से भड़के अजय भट्ट, राहुल गांधी को लेकर कह दी बड़ी बात
उत्तराखंड: कैंची धाम जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, 17 और 18 अक्टूबर को लागू रहेगा ये ट्रैफिक प्लान
उत्तराखंड में बदलने वाला है स्किल डेवलपमेंट का तरीका, युवाओं को मिलेगा क्या फायदा?
उत्तराखंड के शहरी निकायों को 328 करोड़ से अधिक की धनराशि मंजूर, डीडीहाट में सड़क भी बनेगी
बागेश्वर: बदीयाकोट के प्राचीन मां भगवती मंदिर में भीषण आग, लकड़ी से बने ऐतिहासिक मंदिर को भारी नुकसान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में आंदोलन जारी, ग्रामीणों ने सरकार को दी चुनाव में नुकसान की चेतावनी
हल्द्वानी : विधायक सुमित हृदयेश की शिकायत पर एसएसपी बोले—जांच में नहीं मिले ठोस सबूत
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में हल्द्वानी की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का अभियान तेज…. 
