हल्द्वानी- यह हंगामे का वीडियो हल्द्वानी के स्वराज आश्रम का है। जहां नव संकल्प कार्यशाला के दौरान जमकर हंगामा हो गया। दरअसल चुनाव में हार के बाद कांग्रेस लगातार मंथन कर रही है। पार्टी दोबारा खड़ा करने की कोशिश की जा रही है। इसके लिए तमाम जगहों पर बैठक हो रही है।
अगले साल होने वाले नगर निगम चुनाव और लोकसभा चुनाव में वापसी करने के लिए कांग्रेस अभी से तैयारी करना चाहती है लेकिन अभी भी टीम में एकजुटता की कमी नजर आ रही है। रविवार को नव संकल्प कार्यशाला के दौरान जमकर हंगामा हो गया।
कार्यशाला में कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश सहित पार्टी के कई नेता मौजूद थे। बैठक में कांग्रेस को मजबूत करने की बात चल रही थी। इसी बीच कांग्रेस से निष्काषित कार्यकर्ता उवैश राजा अपने समर्थकों के साथ बैठक में पहुंच गए। इस दौरान उनकी कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश के साथ तीखी नोकझोंक और बहस हो गई।
बहस इतनी बढ़ गई कि कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश और उवेश राजा आमने सामने आ गए। उवैस रजा समर्थक कांग्रेस से निष्कासन पर भड़के हुए थे। इस दौरान तमाम पार्टी कार्यकर्ता उवैश रजा और उनके साथ आए लोगों को समझाने में लगे रहे लेकिन वह शांत नहीं हुए।
इस हंगामे के बाद कांग्रेस की नव संकल्प कार्यशाला हंगामे में तब्दील हो गयी। कांग्रेस के कई नेता हंगामे को शांत करते नजर आए, हालांकि बैठक की शुरुआत में ही हंगामा होने से कांग्रेस पदाधिकारियों के चेहरे उतर गए। इधर कांग्रेस की बैठक में हंगामा शहर भर में चर्चा का केंद्र बना रहा।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: बेटी हुई तो पति ने महिला कॉन्स्टेबल को पीटा: गला दबाकर मारने की कोशिश का आरोप, सास समेत 5 पर केस
उत्तराखंड: सुमित हृदयेश की डिजिटल सुरक्षा और पारिवारिक निजता को लेकर पुलिस से जांच की मांग
उत्तराखंड: अजीत डोभाल पर टिप्पणी से भड़के अजय भट्ट, राहुल गांधी को लेकर कह दी बड़ी बात
उत्तराखंड: कैंची धाम जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, 17 और 18 अक्टूबर को लागू रहेगा ये ट्रैफिक प्लान
उत्तराखंड में बदलने वाला है स्किल डेवलपमेंट का तरीका, युवाओं को मिलेगा क्या फायदा?
उत्तराखंड के शहरी निकायों को 328 करोड़ से अधिक की धनराशि मंजूर, डीडीहाट में सड़क भी बनेगी
बागेश्वर: बदीयाकोट के प्राचीन मां भगवती मंदिर में भीषण आग, लकड़ी से बने ऐतिहासिक मंदिर को भारी नुकसान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में आंदोलन जारी, ग्रामीणों ने सरकार को दी चुनाव में नुकसान की चेतावनी
हल्द्वानी : विधायक सुमित हृदयेश की शिकायत पर एसएसपी बोले—जांच में नहीं मिले ठोस सबूत
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में हल्द्वानी की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का अभियान तेज…. 
