पिथौरागढ़- पहाड़ पर सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं ताजा मामला पिथौरागढ़ जनपद के बेरीनाग से सामने आया है। जहां पमतोड़ी के पास कार 100 फीट गहरी खाई में गिर गई , कार हल्द्वानी के रिटायर शिक्षक परिवार की थी, जिसमें 4 लोगों की मौके पर मौत हुई है। जबकि दो गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पूर्व शिक्षक चंदन सिंह बसेड़ा अपने परिवार के साथ हल्द्वानी से पहाड़ को पूजा करने गांव गए थे।
रविवार को चंदन सिंह बसेड़ा मूल गांव में पूजा कर अपने परिवार के साथ कार से बागेश्वर की तरफ जा रहे थे। तभी थल से 9 किमी दूर पमतोड़ी के पास दोपहर करीब एक बजे उनका गाड़ी से नियंत्रण खो गया और कार बेकाबू होकर 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी, मौके पर पहुंची पुलिस ने खाई में उतकर रेक्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। खाई में गिरी कार के परखच्चे उड़ गए थे। इस हादसे में चंदन सिंह बसेड़ा की पत्नी , छोटे भाई की पत्नी और उनकी साली की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उनकी माता का इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि चंदन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: बेटी हुई तो पति ने महिला कॉन्स्टेबल को पीटा: गला दबाकर मारने की कोशिश का आरोप, सास समेत 5 पर केस
उत्तराखंड: सुमित हृदयेश की डिजिटल सुरक्षा और पारिवारिक निजता को लेकर पुलिस से जांच की मांग
उत्तराखंड: अजीत डोभाल पर टिप्पणी से भड़के अजय भट्ट, राहुल गांधी को लेकर कह दी बड़ी बात
उत्तराखंड: कैंची धाम जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, 17 और 18 अक्टूबर को लागू रहेगा ये ट्रैफिक प्लान
उत्तराखंड में बदलने वाला है स्किल डेवलपमेंट का तरीका, युवाओं को मिलेगा क्या फायदा?
उत्तराखंड के शहरी निकायों को 328 करोड़ से अधिक की धनराशि मंजूर, डीडीहाट में सड़क भी बनेगी
बागेश्वर: बदीयाकोट के प्राचीन मां भगवती मंदिर में भीषण आग, लकड़ी से बने ऐतिहासिक मंदिर को भारी नुकसान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में आंदोलन जारी, ग्रामीणों ने सरकार को दी चुनाव में नुकसान की चेतावनी
हल्द्वानी : विधायक सुमित हृदयेश की शिकायत पर एसएसपी बोले—जांच में नहीं मिले ठोस सबूत
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में हल्द्वानी की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का अभियान तेज…. 
