नैनीताल/भीमताल– मुख्य कृषि अधिकारी वीके यादव ने बताया कि जनपद में किसान सम्मान निधि से लाभाविन्त कृषकों को माह अक्टूबर 2022 की किस्त का भुगतान नही हो पाया है। उन्होंने कहा कि प्रधान मंत्री किसान सम्मान निधि योजना में ई-केवाईसी तथा आधार बेसड भुगतान को अनिवार्य किया है, जिस हेतु जनपद के कतिपय कृषकों लाभार्थियों को 12वीं किस्त का लाभ नही मिल पाया है।
मुख्य कृषि अधिकारी ने बताया कि लाभार्थी कृषक द्वारा बैंक खाता आधार से लिंक न होने, पीएम किसान पोर्टल पर ई-केवाईसी न होने, लाभार्थी कृषकों के भू-अभिलेख (खाता खतौनी) पीएम किसान पोर्टल पर अपडेट न होने का कारण किस्त का भुगतान नहीं हुआ है। उन्होंने कृषकों से अनुरोध किया है कि अपने बैंक खातों को आधार कार्ड से लिंक करवाने हेतु शीघ्र ही अपनी बैंक शाखा से सम्पर्क करें व सीएससी में जाकर ई-केवाईसी अपडेट करा लें उन्होंने कहा अपने- भू-अभिलेख खाता खतौनी को पीएम किसान पोर्टल पर अपडेट करायें। अधिक जानकारी हेतु आज ही आपने नजदीकी कृषक निवेश केन्द्र/कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी, भीमताल, धारी, हल्द्वानी अथवा कार्यालय मुख्य कृषि अधिकारी, विकास भवन भीमताल से सम्पर्क किया जा सकता है। उन्होंने कहा उक्त कृषक अपने साथ ही खाता खतौनी की सत्यापित प्रति, आधार कार्ड, मोबाईल नम्बर, बैंक पासबुक साथ में लाये।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: महिला तस्कर के पास से 60 लाख की स्मैक, हल्द्वानी का बड़ा खुलासा
हल्द्वानी: यहां महिला ने की आत्महत्या, लिखा सुसाइड नोट, इलाके में सनसनी
उत्तराखंड: यहाँ सुसाइड नोट लिखकर महिला ने दी जान, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड: रामनगर में 25 अप्रैल से जनगणना 2027 का पहला चरण, जानें पूरी प्रक्रिया
उत्तराखंड: निवेश के नाम पर बड़ा खेल! 1.31 करोड़ की ठगी, STF ने तीन आरोपी दबोचे
उत्तराखंड: धामी सरकार के एक्शन से घर-घर हो रही होम डिलीवरी
देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा शुरू,
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) आज हल्द्वानी शहर का यातायात / डायवर्जन प्लान
हल्द्वानी : दुकानों का किराया बढ़ेगा, टैक्स में 25% छूट
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) जालसाजी करने वाला दीपांशु बेलवाल पुलिस की गिरफ्त 

