नैनीताल- उत्तराखंड में नैनीताल का चार्ज लेते ही नवनियुक्त जिलाधिकारी धिराज गर्भयाल ने बताया कि उनकी प्राथमिकता में नैनीताल को कुमाऊं संस्कृति का चेहरा बनाने की कोशिश की जाएगी । इसके लिए उन्होंने बताया कि नैनीताल में हैरिटेज मार्ग विकसित कर तल्लीताल और मल्लीताल रिक्शा स्टैंड को सुंदर बनाया जाएगा । नैनीताल के जिलाधिकारी के रूप में कार्यभार ग्रहण करने के बाद आई.ए.एस.धिराज गर्भयाल ने नैनीताल कलेक्ट्रेट सभागार में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी प्राथमिकताओं के बारे में बताया । पौड़ी का जिलाधिकारी रहते हुए लोकप्रिय और प्रशंसनीय काम करने के बाद धिराज को नैनीताल जिलाधिकारी की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई थी ।
जिलाधिकारी ने देर रात कार्यभार ग्रहण कर आज प्रेस के माध्यम से अपनी योजनाओं के बारे में बताया । उन्होंने बताया कि वो हॉर्टिकल्चर, पर्यटन, इंटीग्रेटेड फार्मिंग, कीवी फार्मिंग, फिशरीज, एनिमल हज़्बेनड्री, एस्ट्रो ट्यूरिज्म आदि को धरातल में लाने की कोशिश करेंगे । इसके अलावा हल्द्वानी में बढ़ती ट्रैफिक समस्या के लिए कालाढूंगी और मुखानी चौराहों का सर्वे कर वहां ओवर ब्रिज, अंडर वे, फ्लाई ओवर आदि की संभावना पर गौर किया जाएगा । जिलाधिकारी ने ये भी कहा कि मल्लीताल में राम सेवक सभा भवन को भी कुमाऊनी कल्चर से संवारने की पहल की जाएगी । जिलाधिकारी ने रोजगार पर बोलते हुए कहा कि उनका मकसद अधिकतम युवाओं को रोजगार देना है और इसके लिए इन नीतियों को जल्द अमल में लाया जाएगा ।
यह भी पढ़े 👉उत्तराखंड- अब युवाओं को एसएमएस के जरिए मिलेगी नई भर्ती की जानकारी, बस करना होगा ये…..

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में नोटिस जारी, इन इलाकों में पीएनजी जरूरी…ये है लेटेस्ट अपडेट
देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले सीएम पुष्कर सिंह धामी, उत्तराखंड आगमन का दिया निमंत्रण
उत्तराखंड: यहाँ छात्र का अपहरण कर जंगल में किया कांड
उत्तराखंड : टकराई बाइक नाबालिग की गर्दन में घुसा लोहे का एंगल, दर्दनाक मौत
नैनीताल में बड़ा हादसा: पलटी बस, एक की मौत, SDRF ने चलाया त्वरित रेस्क्यू ऑपरेशन
उत्तराखंड : यहां एसएसपी ने कर डाले पुलिस कर्मियों के बम्पर तबादले
उत्तराखंड: यहाँ हुआ गैस सिलिंडर से धमाका, चार लोग झुलसे, मची अफरा-तफरी
उत्तराखंड: महिला तस्कर के पास से 60 लाख की स्मैक, हल्द्वानी का बड़ा खुलासा
हल्द्वानी: यहां महिला ने की आत्महत्या, लिखा सुसाइड नोट, इलाके में सनसनी
उत्तराखंड: यहाँ सुसाइड नोट लिखकर महिला ने दी जान, परिवार में मचा कोहराम 
