नैनीताल एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी द्वारा अपराध रोकने और लोगों से संपर्क बनाए रखने की नई पहल करते हुए जिले में 17 नए ऑपरेशन शुरू किए हैं हर थाने चौकी स्तर पर इन ऑपरेशन को चलाने का निर्देश दिया गया है नशे की रोकथाम से लेकर लोगों को जागरूक करने तक अलग-अलग ऑपरेशन चलाए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
यह भी पढ़े 👉उत्तराखंड- CM रावत ने दी यहां डिग्री कॉलेज की सौगात, 46 करोड़ की योजनाओं का भी दिया तोहफा
एसएसपी ने जिले के सभी थाने चौकियों को अधिकारियों को निर्देशित किया है कि ऑपरेशन बाइक, जिसमें दो पहिया वाहनों की चेकिंग होगी। ऑपरेशन फोर, जिसमें चार पहिया वाहनों की चेकिंग होगी। ऑपरेशन ब्राउन, सभी होटल व ढाबों की चेकिंग के लिए बनाया गया है। ऑपरेशन रेड, सभी कबाडी, मोटर गैराज, मैकेनिक आदि की चेकिंग होगी। ऑपरेशन ब्लू, बॉर्डर के सभी चौकियों और थाने में चैकिंग होगी। ऑपरेशन क्लीन स्वीप, सभी धार्मिक स्थलों की चेकिंग की जाएगी। ऑपरेशन वाटर, अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई के लिए चलाया जाएगा, ऑपरेशन यलो अवैध खनन के विरुद्ध चलाया जाएगा।
यह भी पढ़े 👉उत्तराखंड- अब युवाओं को एसएमएस के जरिए मिलेगी नई भर्ती की जानकारी, बस करना होगा ये…..
ऑपरेशन सर्च, वारंटी के खिलाफ यह ऑपरेशन चलेगा, इसके अलावा ऑपरेशन वांटेड, वांछित अपराधियों के खिलाफ, ऑपरेशन मनी, बैंक एटीएम व उनके आसपास चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। ऑपरेशन पिक, बालिका स्कूल खुलने और बंद होने के आसपास चेकिंग होगी। ऑपरेशन हैवी, ओवरलोडिंग वाहनों के विरुद्ध होगा। ऑपरेशन एच एस, हिस्ट्रीशीटर की चेकिंग और निगरानी के लिए चलाया जाएगा। ऑपरेशन ब्लैक, पुराने अपराधियों के सत्यापन के लिए चलाया जाएगा। ऑपरेशन गोल्ड, बाजार व सर्राफा बाजार की चेकिंग के लिए चलाया जाएगा। ऑपरेशन लाइट, ब्यूटी पार्लर स्पा सलून की चेकिंग के लिए चलाए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
यह भी पढ़े 👉EXCLUSIVE- (देखिए पूरा इंटरव्यू) लालकुआं विधायक नवीन दुम्का के साथ तीखी बात
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: कुमाऊं में अब ऐसे नहीं बनेंगे प्रमाण-पत्र! मंडलायुक्त दीपक रावत ने जारी किए सख्त निर्देश
सर्दियों में उत्तराखंड को मिलेगी अतिरिक्त बिजली, केंद्र ने 73 मेगावाट का किया इंतजाम
लालकुआं की शिवानी बिष्ट बनीं नायब तहसीलदार
उत्तराखंड : यहां फर्जी प्रमाण-पत्र बनाने में 10 पर केस, दो हिरासत में
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) इन इलाकों में आज से बिजली कटौती, 8 अक्टूबर तक रहेगा असर
उत्तराखंड: आयुष बेलवाल बने लोअर PCS-2024 टॉपर, बिक्रांत सिंह दूसरे नंबर पर
उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, सात जिलों में स्कूल बंद
नैनीताल में 26 सितंबर को रेड अलर्ट! डीएम ने ट्रेकिंग पर लगाई रोक, इन जगहों पर खास निगरानी
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) छात्र संघ के 11 पदों के लिए 80 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
उत्तराखंड: चारधाम यात्रा को लेकर बड़ा अपडेट! 26-27 सितंबर के रेड अलर्ट के बीच प्रशासन ने लिया ये फैसला 
