नैनीताल- कोरोनावायरस कोविड-19 की इस महामारी के बीच हालात जहां बद से बदतर होते जा रहे हैं वही लोग दिन प्रतिदिन बढ़ते मामलों को देख कर टेंशन में अपने घरों में कैद हैं लेकिन कुछ सरफिरे लोग ऐसे भी होते हैं जिन्हें इन चीजों से कोई फर्क नहीं पड़ता ऐसा ही मामला नैनीताल से सामने आया है यहां दिल्ली से चार युवक कार से घूमने नैनीताल पहुंच गए, न तो उनके पास कोरोना की नेगेटिव रिपोर्ट थी और ना ही स्मार्ट सिटी पोर्टल में कोई रजिस्ट्रेशन फिर क्या था पुलिस ने कर दिया अपना काम।
दरअसल होंडा अमेज कार में चार लोग कालाढूंगी रोड से नैनीताल की तरफ आ रहे थे इस बीच मंगोली चौकी में पुलिस ने कार रोक कर उनसे पूछताछ की तो पता चला उनका न तो उत्तराखंड स्मार्ट सिटी पोर्टल में कोई रजिस्ट्रेशन है और ना ही उनके पास नेगेटिव रिपोर्ट है जब पुलिस ने उन्हें वापस दिल्ली जाने के लिए कहा तो वह पुलिस से ही भिड़ गए, जिसके बाद पुलिस ने दिल्ली कमल बिहार बुराड़ी निवासी गोपी शर्मा, अभिषेक, पंकज कुमार और हेमंत कुमार के खिलाफ कोविड-19 महामारी अधिनियम की धारा और आपदा प्रबंधन के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया और कार भी सीज कर ली।
यह भी पढ़ें👉.हल्द्वानी-(काम की खबर) यह कंट्रोल रूम देगा आपको प्लाज्मा, ऑक्सीजन और खाली बेड की जानकारी
यह भी पढ़ें👉.उत्तराखंड- यहां भांग पिला कर दिल्ली की युवती से किया दुष्कर्म, आरोपी युवक हिरासत में
यह भी पढ़ें👉.BREAKING NEWS-राज्य में नहीं थम रहा कोरोना से मौत का सिलसिला, आज 137 मौतें, जानिए अपने इलाके का पूरा हाल

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : यहां एसएसपी ने कर डाले पुलिस कर्मियों के बम्पर तबादले
उत्तराखंड: यहाँ हुआ गैस सिलिंडर से धमाका, चार लोग झुलसे, मची अफरा-तफरी
उत्तराखंड: महिला तस्कर के पास से 60 लाख की स्मैक, हल्द्वानी का बड़ा खुलासा
हल्द्वानी: यहां महिला ने की आत्महत्या, लिखा सुसाइड नोट, इलाके में सनसनी
उत्तराखंड: यहाँ सुसाइड नोट लिखकर महिला ने दी जान, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड: रामनगर में 25 अप्रैल से जनगणना 2027 का पहला चरण, जानें पूरी प्रक्रिया
उत्तराखंड: निवेश के नाम पर बड़ा खेल! 1.31 करोड़ की ठगी, STF ने तीन आरोपी दबोचे
उत्तराखंड: धामी सरकार के एक्शन से घर-घर हो रही होम डिलीवरी
देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा शुरू,
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) आज हल्द्वानी शहर का यातायात / डायवर्जन प्लान 
