नैनीताल- उत्तराखंड में नैनीताल से एरीज घूमने गए युवाओं की आल्टो कार गहरी खाई में गिरी, पुलिस ने रैस्क्यू कर तीनों सवारियों को बाहर निकाला और घायलावस्था में स्थानीय अस्पताल भेज दिया है । नैनीताल पुलिस तीनों सवारियों को घने जंगल और खड़ी चढ़ाई के बावजूद सुरक्षित रैस्क्यू कर लाई । तल्लीताल पुलिस को दोपहर में सूचना मिली कि एक कार एरीज के समीप गहरी खाई में गिर गई है ।
तल्लीताल और ज्युलिकोट पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और रैस्क्यू कार्य प्रारंभ किया गया। पुलिस ने घने जंगल और खड़ी चढ़ाई के बावजूद स्थानीय लोगों के साथ कार में सवार नैनीताल निवासी नवराज, भारती और नीतू को सकुशल रैस्क्यू किया । थानाध्यक्ष विजय मेहता ने बताया कि तीनों आल्टो कार संख्या यू.के.04 टी 1373 में सवार होकर एरीज घूमने गए थे । अचानक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी । तीनों को रैस्क्यू कर स्थानीय बी.डी.पाण्डे अस्पताल में भर्ती कराया गया है । तीनों के गहरी चोटें आईं हैं जिनका उपचार चल रहा है ।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल :(बड़ी खबर) 30 हजार रुपये लेते ही पटवारी निर्मल बोरा को रंगे हाथ गिरफ्तार
उत्तराखंड: रिद्धिम अग्रवाल से वापस ली गई कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी, नीलेश आनंद भरणे को मिली कमान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता के ग्रामीणों का बड़ा ऐलान, राजस्व ग्राम नहीं बना तो चुनाव को लेकर लिया जाएगा ये फैसला
चंपावत के 24 साल के अमन बने डिप्टी जेलर, पास की लोअर PCS परीक्षा
नैनीताल :(बड़ी खबर) कागजों में मकसद कुछ और, जमीन पर कुछ नहीं, DM ने 91 नाली जमीन की सरकार में निहित
उत्तराखंड: भूमि नापने के एवज में 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार
उत्तराखंड: कुमाऊं में अब ऐसे नहीं बनेंगे प्रमाण-पत्र! मंडलायुक्त दीपक रावत ने जारी किए सख्त निर्देश
सर्दियों में उत्तराखंड को मिलेगी अतिरिक्त बिजली, केंद्र ने 73 मेगावाट का किया इंतजाम
लालकुआं की शिवानी बिष्ट बनीं नायब तहसीलदार
उत्तराखंड : यहां फर्जी प्रमाण-पत्र बनाने में 10 पर केस, दो हिरासत में 
